फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police BPS transfer today, DSP transfer posting today, download dsp new posting list

Bihar Police: नीतीश कुमार सरकार में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर-पोस्टिंग; 73 डीएसपी ट्रांसफर, नई पोस्टिंग देखें

Tue, 30 Jan 2024 08:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 30 Jan 2024 08:12 PM IST
सार

Bihar Police : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की नई सरकार ने चुनावों के मद्देनजर बड़े पैमाने पर अब बिहार पुलिस सेवा के 73 अफसरों को ट्रांसफर किया है। कुल 73 डीएसपी को नई पोस्टिंग मिली है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police BPS transfer today, DSP transfer posting today, download dsp new posting list
bihar police

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार-शनिवार को महागठबंधन सरकार में बड़े पैमाने पर भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा के साथ अंचलाधिकारियों और राजस्व अधिकारियों के तबादला आदेशों को हरी झंडी दी थी। अब राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार के गठन के 48 घंटे गुजरते ही बिहार पुलिस सेवा में बड़े पैमाने पर ट्रांसफर का आदेश जारी हुआ है। गृह विभाग की आरक्षी शाखा की ओर से जारी दो अधिसूचनाओं के तहत कुल 73 ऐसे अधिकारियों को नई जगह पुलिस उप निरीक्षक (DSP) स्तर पर पोस्टिंग मिली है।

विज्ञापन


जानिए कौन कहां भेजे गये 
2005 बैच के बक्सर निवासी संजय कुमार अब बिहार विशेष सत्र पुलिस 9 जमालपुर में उपाधीक्षक होंगें। पटना निवासी पंकज कुमार रावत अब सिमुलतला सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय के उपाधीक्षक होंगें। बक्सर में पदस्थापित रोहतास निवासी अशफाक अंसारी बिहार विशेष सशत्र पुलिस -3 बोध गया के पुलिस उपाधीक्षक होंगें। सहरसा सिमरी बख्तियारपुर में पदस्थापित किशनगंज निवासी इमत्याज अहमद को पटना में विशेष कार्य बल में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। खड़गपुर मुंगेर में पदस्थापित वैशाली निवासी 2009 बैच के राकेश कुमार को लखीसराय का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। मुंगेर मुख्यालय में पदस्थापित गया निवासी 2010 बैच के अलोक रंजन को पूर्णिया का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। पटना में पदस्थापन की प्रतीक्षा में मधुबनी निवासी 2010 बैच के वीरेन्द्र कुमार साहू बिहार पुलिस मुख्यालय में पुलिस उपाधीक्षक होंगें। पटना में पदस्थापन की प्रतीक्षा में बेतिया निवासी 2010 बैच के मोहम्मद तनवीर अहमद अब कटिहार में बिहार विशेष सशत्र पुलिस 7 में पुलिस उपाधीक्षक होंगे। पूर्णिया मुख्यालय में पदस्थापित खगड़िया निवासी 2010 बैच के पंकज कुमार अब मुंगेर के अपर पुलिस अधीक्षक होंगें।
विज्ञापन


अन्य नाम यहां हैं 
भागलपुर के नाथनगर में सिपाही प्रशिक्षण विद्यालय में पदस्थापित पश्चिम चंपारण निवासी 2011 बैच के अजय कुमार सिंह अब सीवान सदर के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी होंगें। मधुबनी मुख्यालय में पदस्थापित कैमूर निवासी 2013 बैच के प्रभाकर तिवारी अब पटना रेल में पुलिस उपाधीक्षक होंगे। कटिहार मुख्यालय में पदस्थापित भागलपुर निवासी 2013 बैच की रश्मि अब मधुबनी मुख्यालय की पुलिस उपाधीक्षक होंगी। खगड़िया निवासी बेगूसराय में पदस्थापित 2013 बैच की निशित प्रिया अब पटना रेल में पुलिस उपाधीक्षक होंगी। मधेपुरा मुख्यालय में पदस्थापित 2016 बैच के रोहतास निवासी अमरकान्त चौबे अब जमुई बीएमपी 11 में पुलिस उपाधीक्षक होंगे। बेगूसराय सदर में पदस्थापित अररिया निवासी 2018 बैच के अमित कुमार अब राजगीर के बिहार पुलिस अकादमी में पुलिस उपाधीक्षक होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य नाम देखने के लिए यहां देखिये पूरी सूची 
                                          यह सूची भी देखें 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed