{"_id":"671b9f1525cd91dbfa066b80","slug":"bihar-news-bihar-police-arrested-two-shooter-in-muzaffarpur-murdered-former-mayor-and-property-dealer-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पूर्व मेयर और प्रॉपर्टी डीलर को किया था गोलियों से छलनी, आरोपी शूटर सहित दो चढ़े पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पूर्व मेयर और प्रॉपर्टी डीलर को किया था गोलियों से छलनी, आरोपी शूटर सहित दो चढ़े पुलिस के हत्थे
Fri, 25 Oct 2024 07:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 25 Oct 2024 07:07 PM IST
सार
Bihar News : बिहार में पूर्व मेयर समीर कुमार और चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही को अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया था। इस मामले में शातिर शूटर गोविंद काफी चर्चित हुआ था। अब पुलिस ने शूटर गोविंद सहित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मुख्य शूटर गोविंद गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुजफ्फरपुर में पुलिस ने पूर्व मेयर समीर कुमार और चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड के शूटर गोविंद को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी मुसहरी थाना क्षेत्र के द्वारिकानगर के पास की गई है। इस दौरान पुलिस ने उसके पास से भारी संख्या में कारतूस और विदेशी पिस्टल बरामद किया है।
विज्ञापन
पूर्व मेयर समीर कुमार और चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड में है शामिल
इस संबंध में पुलिस का कहना है कि द्वारिकानगर के पास देर रात वाहन जांच के दौरान शातिर शूटर गोविंद और नीतीश कुमार पकड़ा गया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ जिले में कई मामले दर्ज हैं, जिसमें पूर्व मेयर समीर कुमार हत्या और चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही हत्याकांड शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने खदेड़कर किया गिरफ्तार
ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि पुलिस वाहन जांच कर रही थी। पुलिस की जांच को देख कर कार में सवार दोनों अपराधी भागने लगे, जिसके बाद पुलिस ने उन दोनों को खदेड़ कर पकड़ लिया। जांच के दौरान गोविंद कुमार शर्मा के पास से विदेशी और अत्याधुनिक पिस्टल के साथ-साथ भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया है। पुलिस इतने अधिक संख्या में कारतूस बरामद होने और पिस्टल रखे जाने के बिंदु पर जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शातिर शूटर गोविंद कुमार शर्मा मनियारी थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि उसके साथ में गिरफ्तार एक अन्य आरोपी शिवहर जिले का रहने वाला नीतीश कुमार है। ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि आरोपी गोविंद के ऊपर चर्चित हत्याकांड सहित उस पर कई थानों में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन