फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Bihar Police arrested three accused in jitan sahni murder case, liquor pouch in mukesh sahni house

Jitan Sahni Murder: मुकेश सहनी के पिता के घर में शराब के 38 पाउच! सूद पर पैसा लेने वाले दो समेत तीन गिरफ्तार

Fri, 19 Jul 2024 09:31 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 19 Jul 2024 09:31 PM IST
सार

Bihar News : बिहार पुलिस ने पूर्व मंत्री और वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या के तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें काजिम की तरह दो और ऐसे हैं, जिन्हें जीतन सहनी ने सूद पर पैसे दिए थे। सहनी के मकान से शराब के खाली पाउच भी मिले हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Bihar Police arrested three accused in jitan sahni murder case, liquor pouch in mukesh sahni house
मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या के बाद एक गिरफ्तारी हुई थी। तीन और गिरफ्तारी पुलिस ने दिखाई। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के पूर्व मंत्री और विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या में सूदखोरी ही बड़ी वजह थी। बातें कई तरह की आ रही थीं, लेकिन अंतिम तौर पर पुलिस ने सूदखोरी को हत्या की वजह बताया है। पुलिस ने दो दिन पहले सूद पर पैसा लेकर नहीं लौटाने वाले एक आरोपी काजिम अंसारी को गिरफ्तार किया था। बाकी तीन हिरासत में थे। पूछताछ के बाद अब इनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की गई है। लेकिन, इसके साथ पुलिस ने कई तरह की बातें सामने लायी हैं। जिस बक्से और जिन कागजातों पर मुकेश सहनी की पार्टी के लोगों ने गुरुवार को डीजीपी आरएस भट्टी से मिलकर सवाल उठाया था, उनका भी खुलासा कर दिया गया है।

विज्ञापन


38 खाली पाउच के कारण दूसरा एंगल भी जांचा गया
पुलिस के अनुसार जीतन सहनी की हत्या के बाद घर में देसी शराब के 38 खाली पाउच की बरामदगी हुई थी। उसमें शराब थी या नहीं, इसकी जांच एफएसएल टीम कर रही है। चोरी के बाद सूदखोरी और फिर शराब का एंगल सामने आने के कारण ही बाकी पूछताछ के लिए पुलिस ने समय लिया था। अब शराब के कारोबार की अफवाह पर पुलिस कुछ नहीं कह रही, लेकिन शराब पीने की आशंका को नकार नहीं रही है। जिन कागजातों को पुलिस ने बरामद किया है, उनमें 21 सूद पर पैसे देने से जुड़े हैं। हत्या के जिन तीन आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार बताया गया, उनमें से भी दो काजिम अंसारी की तरह सूद पर जीतन सहनी से पैसे लिए बैठे थे।
विज्ञापन


एक और आरोपी की जमीन गिरवी रखी थी, बाइक भी
शुक्रवार को दरभंगा एसएसपी जगुनाथ रेडी ने जिन तीन की गिरफ्तारी बताई, उनमें मो. सितारे उर्फ छेदी, मो. आजम और मो. छोटे लहरी का नाम है। उन्होंने कहा कि मृतक के घर से 38 शराब के पाउच बरामद किए गए, जिन्हें जांच के लिए एफएसएल को भेजा गया है। एसएसपी ने बताया कि मृतक के घर के पीछे से बरामद लाल रंग की संदूक से 24 कागजात बरामद किए गए थे। उनमें दो जमीन के कागजात हैं, जबकि 21 रुपये के लेनदेन से जुड़े हुए कागजात हैं। गिरफ्तार आरोपी मो. सितारे (25 वर्ष, पिता- मुस्ताक लहेरी) ने पुलिस को बताया कि उसने जीतन सहनी से 20 हजार रुपये ब्याज पर लिए थे, जिसके लिए उसकी बाइक और जमीन के कागजात गिरवी रख लिए गए थे। दूसरे गिरफ्तार आरोपी मो. छोटे लहेरी (22 वर्ष, पिता- मो. ओली लहेरी ) ने जीतन सहनी से छह हजार रुपये ब्याज पर लिए थे। तीसरा आरोपी मो. आजम (मो. फारूख) इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी काजिम अंसारी, सितारे और छोटे की सहायता के लिए घटना को अंजाम देने गया था। इसकी पुष्टि सीसीटीवी फुटेज में भी मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed