फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Police arrested man from west bengal threatened CM Nitish Kumar Bihar Begusarai news

Nitish Kumar: बिहार के सीएम नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला पश्चिम बंगाल से दबोचा गया, कौन है वह

Mon, 05 Aug 2024 10:30 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 05 Aug 2024 10:30 PM IST
सार

Bihar : बिहार पुलिस ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को अंततः खोज निकाला। पुलिस ने आरोपी को कोलकाता से दबोच लिया है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Police arrested man from west bengal threatened CM Nitish Kumar Bihar Begusarai news
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता से गिरफ्तार किया  है। उसने मुख्यमंत्री नीतीश के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। अब पुलिस ने उस धमकी देने वाले आरोपी को कोलकाता से गिरफ्तार की है। आरोपी बेगूसराय  जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला मोहम्मद जाहिद है, जो विगत कई सालों से कोलकाता में पण की दूकान चालाता है।

विज्ञापन


कोलकाता से हुई गिरफ्तारी 
पुलिस का कहना है कि पटना पुलिस की विशेष टीम मोहम्मद जाहिद को कोलकाता से गिरफ्तार करके उसे पटना के लिए निकल गई। पुलिस के द्वारा दर्ज किये प्राथमिकी में आरोपी मोहम्मद जाहिद पर अलकायदा के नाम से मेल भेज कर मुख्यमंत्री सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन

अलकायदा के नाम से दी थी धमकी 
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी मोहम्मद जाहिद अलकायदा ग्रुप के नाम से ईमेल किया था।  मेल मिलने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय में हड़कंप मच गया था। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि आरोपी मोहम्मद जाहिद ने किसी को परेशान करने के लिए ऐसा काम किया था।  यह बात जांच करने के दौरान पता चला कि आरोपी ने अपने किसी जाने वाले को फंसाने के लिए ऐसा काम किया था।  फिलहाल पुलिस आरोपी को बिहार ला रही है इसके बाद पूछताछ कर यह स्पष्ट हो पायेगा कि आरोपी मोहम्मद जाहिद किसको फंसाने की कोशिश कर रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed