फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar Minister Santosh Singh targeted rjd party lalu yadav, told- his son was also kidnapped

Bihar News : मंत्री ने भी माना, लालू की सरकार में होता था अपहरण; कहा- मेरे पुत्र की भी हुई थी किडनैपिंग

Sat, 15 Feb 2025 07:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 15 Feb 2025 07:56 PM IST
सार

Kidnapping : बिहार सरकार के एक मंत्री ने लालू प्रसाद यादव पर जोरदार हमला किया है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद के शासनकाल में जंगलराज कायम था, जहां अपहरण और फिरौती एक उद्योग की तरह संचालित होते थे। उन्होंने कहा कि उस समय मेरे बेटे का भी अपहरण हुआ था। 

विज्ञापन
Bihar News : Bihar Minister Santosh Singh targeted rjd party lalu yadav, told- his son was also kidnapped
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह और लालू प्रसाद यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि लालू यादव के शासनकाल में ही मेरे पुत्र का भी अपहरण हुआ था, और इसका दर्द मैं भली-भांति समझ सकता हूं। उन्होंने कहा लालू प्रसाद के शासनकाल में बिहार में भ्रष्टाचार, फिरौती और अपहरण जैसी घटनाओं में भारी बढ़ोतरी हुई थी। उस समय राज्य में जंगलराज कायम था, जहां अपहरण और फिरौती एक उद्योग की तरह संचालित होते थे। उन्होंने कहा कि लालू के चरित्र से सभी लोग परिचित हैं। अब बिहार में जंगलराज नही है।  सूबे की जनता पीएम नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के डबल इंजन की सरकार के नेतृत्व में एक विकसित बिहार के साथ चलने को तैयार है। बिहार में  विकास की एक नयी रुपरेखा तैयार हो रही हैं।

विज्ञापन


मेरे बेटे का हुआ था अपहरण 
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने यह बयान राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के साले सुभाष यादव द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के संदर्भ में दिया। उन्होंने कहा कि वह स्वयं लालू शासन में अपराध के शिकार हुए थे, जब उनके पुत्र का अपहरण हुआ था। उस समय वह न्याय की उम्मीद में सुभाष यादव के पास गए थे, लेकिन उन्हें कोई मदद नहीं मिली।
विज्ञापन


सुभाष यादव को पहले ही बोलना चाहिए था
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि अब अगर सुभाष यादव भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ बोल रहे हैं, तो यह सही दिशा में उठाया गया कदम है। हालांकि, उन्हें उसी समय अपने जीजा लालू प्रसाद का विरोध करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि आज सुभाष यादव को सद्बुद्धि मिली है, यह अच्छी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू राज में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी
बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि लालू प्रसाद के शासनकाल में बिहार की जनता अपहरण और फिरौती की घटनाओं से त्रस्त थी। राज्य में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं थी और जनप्रतिनिधियों की कोई सुनवाई नहीं होती थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed