फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : bihar ips Transfer posting of IPS officers, Patna City SP changed.

Bihar News : बिहार में फिर हुआ आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर, पटना के सिटी एसपी भी बदले

Sat, 14 Sep 2024 08:56 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 14 Sep 2024 08:56 PM IST
सार

Bihar : बिहार सरकार ने शनिवार को फिर कई आईपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। पटना के सिटी एसपी भी बदले गये।

विज्ञापन
Bihar News : bihar ips Transfer posting of IPS officers, Patna City SP changed.
transfer - फोटो : amar ujala

विस्तार

 बिहार सरकार ने फिर शनिवार को कई आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी है। शुभंक मिश्रा को पटना पूर्वी सिटी एसपी बनाया गया है, जबकि शरथ आर. एस को सिटी एसपी पश्चिम पटना बनाया गया है। वहीं स्वीटी सहरावत को सिटी एसपी मध्य पटना की जिम्मेदारी दी गई है। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पटना बनाया गया है। 

विज्ञापन

पूरी सूची देखने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन


जानिये किस आईपीएस अधिकारी को किस जिले की मिली जिम्मेदारी 
फुलवारी शरीफ के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विक्रम सिहाग मुजफ्फरपुर जिला के नगर एसपी बनाये गये हैं, जबकि विद्यासागर को ग्रामीण एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। शेरघाटी में पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामदास को नगर पुलिस अधीक्षक भागलपुर बनाया गया है। अशोक कुमार चौधरी को दरभंगा का  नगर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। शैलेंद्र सिंह को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 शेरघाटी की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना में इन्हें भी मिली है जिम्मेदारी 
 पटना के कई अनुमंडलों में नए पुलिस पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। विशेष कार्य बल में एएसपी राकेश कुमार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 बाढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। सचिवालय के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 सुशील कुमार अब अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-एक फुलवारी शरीफ संभालेंगे। वह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-एक सचिवालय के अतिरिक्त प्रभार में रहें। पूर्णिया के सहायक पुलिस अधीक्षक अखिलेश झा को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-एक पटना सिटी की जिम्मेदारी मिली है। . भागलपुर के सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पटना की जिम्मेदारी दी गई है। 




                  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed