{"_id":"669a9b0995412914080fe1f4","slug":"bihar-news-bihar-cm-nitish-kumar-jdu-party-crisis-over-tirhut-graduate-assembly-candidate-name-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"JDU Party Crisis : जदयू में क्यों मचा हंगामा? पहले वैशाली, अब मुजफ्फरपुर में दिग्गजों के रोके नहीं रुका बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JDU Party Crisis : जदयू में क्यों मचा हंगामा? पहले वैशाली, अब मुजफ्फरपुर में दिग्गजों के रोके नहीं रुका बवाल
Fri, 19 Jul 2024 10:27 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:27 PM IST
सार
Bihar News : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड में गजब का हंगामा मचा हुआ है। जदयू कार्यकर्ता विधायक या विधान पार्षद या सांसद... किसी को भाव नहीं दे रहे। रोकने पर नहीं रुक रहे। जहां भी जा रहे, हंगाामा हो रहा। एक नाम को लेकर।
विज्ञापन
विरोध करते कार्यकर्त्ता
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
दिन में वैशाली से खबर आई कि जनता दल यूनाईटेड के कार्यकर्ताओं की बैठक में पूर्व मंत्री के सामने हंगामा हुआ। शाम होते-होते ऐसी ही खबर मुजफ्फरपुर से भी सामने आ गई। इस बार ताजा-ताजा सांसद बने देवेश चंद्र ठाकुर के सामने। उनके रोके भी नहीं रुका, ऐसा हंगामा। और भी कई दिग्गज सामने थे। लेकिन, हंगामा नहीं रुका। देवेश चंद्र ठाकुर के सांसद बनने के बाद खाली हुई तिरहुत स्नातक सीट पर जदयू की ओर से प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद यह हंगामा शुरू हुआ है।
विज्ञापन
किस बात पर बवाल
तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के होने वाले उपचुनाव को लेकर NDA ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है।जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता अभिषेक झा को तिरहुत निर्वाचन स्नातक क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। राजद के द्वारा अपने प्रत्याशी उतारे जाने को लेकर जदयू के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने कहा कि हम सब की भागीदारी सुनिश्चित करने वाले लोग हैं। हमें हार मंजूर नहीं। उन्होंने कहा कि 2002 से हम जीतते आए हैं और हमें जीतने की लत लग चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सबके हित की बात करते हैं और काम करते हैं। वह दलित पिछड़ा अति पिछड़ा सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारी तय करते हैं, इसलिए हम जीतते जाते हैं और आगे भी हम जीतेंगे।
विज्ञापन
राजद में 8वी पास लोग कैसे स्नातक का करेंगे नेतृत्व
जदयू के नेता नीरज कुमार ने नेता विरोधी दल और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर तंज करते हुए कहा कि इसके नेता खुद आठवीं पास हैं, वह स्नातक निर्वाचन में उम्मीदवारी कैसे तय करेंगे? जेडीयू के नेता और पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि हमें तो राजद के बारे में बोलने में भी शर्म आती है। हम कम से कम इंजीनियर उम्मीदवार लाते हैं और सामाजिक न्याय को पूरा करते हैं, लेकिन वह क्या देते हैं यह किसी से छिपा हुआ नही है। राजद के नेता तो बस ट्विटर पर बयान बाजी कर सकते हैं जमीन पर नहीं।
विज्ञापन
हमें जीतने की लत है
पूर्व मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार ने विपक्षी दल राजद पर बड़ा हमला करते हुए कहा कि हम जीतने वाले लोग हैं और हमें बिहार की जनता पसंद करती है इसलिए हम जीते चले जाते हैं और हम आगे भी जीतेंगे जरुर। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र पर हमने 2002 से लगातार 22 वर्षों से जीत को दर्ज करते हुए आए है और यह तिरहुत की आम जनता का प्रेम और उनके लिए किए गए कार्य हैं इसलिए हम हर बार जीतते हैं और आगे भी जीतने का क्रम जारी रखेंगे। हम सब एक साथ लड़ते झगड़ते है और फिर मिलकर साथ चुनाव लड़ते हैं यही हमारी ताकत है। हमे हार मंजूर नहीं होता है।
लालू प्रसाद यादव के चरवाहा विद्यालय और हमारे पॉलिटेक्निक का अंतर दुनिया ने देखा
जदयू के वरिष्ठ नेता और बिहार की सरकार में पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने अनोखे अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर तंज करते हुए कहा कि लालू यादव ने तो चरवाहा विद्यालय खोला था और चरवाहा विद्यालय से लोग पढ़ाई करते थे। तब ₹4.5 रुपए महीने में चरवाहा विद्यालय में पढ़ाई होती थी और वह लोग आज कहां हैं यह सभी जानते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ₹5 महीना में पॉलिटेक्निक की पढ़ाई करवा रहे हैं और बिहार को नया बिहार और इंजीनियर दे रहे हैं फर्क कितना आया है यह किसी से छुपा हुआ नहीं है।