Election 2024 : बिहार में उप चुनाव के प्रत्याशियों का नाम घोषित; बेलागंज-रामगढ़ के उम्मीदवार कौन बने
Bihar News : बिहार में उप चुनाव के लिए नामांकन शुरू होने तक किसी पार्टी ने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की थी। अब एक-एक कर वही नाम सामने आ रहे हैं, जिनके बारे में 'अमर उजाला' ने अपने पाठकों को पहले ही जानकारी दी थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार विधानसभा उपचुनाव का नोटिफिकेशन जारी हो चुकी है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के बाद अब महागठबंधन ने अपने प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। महागठबंधन ने विचार विमर्श के बाद इमामगंज से रोशन कुमार मांझी, बेलागंज से विश्वनाथ कुमार सिंह, रामगढ़ से अजीत कुमार सिंह और तरारी से राजू यादव को प्रत्याशी बनाया है। महागठबंधन लालू प्रसाद यादव के मार्गदर्शन एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव द्वारा महागठबंधन के नेताओं के साथ विचार-विमर्श कर उपचुनाव में महागठबंधन की ओर से बनाये गये सभी चार उम्मीदवारों के नामों की संवाददाता सम्मेलन में घोषणा की गई।
बिहार में जनता बदलाव चाहती है
इस अवसर पर संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को राजद प्रदेश अध्यक्ष जगदानन्द सिंह, कांगे्रस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, भाकपा माले के राज्य सचिव काॅमरेड कुणाल, सीपीआई के काॅमरेड रामलाला सिंह, वी.आई.पी. के प्रदेश अध्यक्ष बालगोविन्द, सी.पी.आई.एम के काॅमरेड अरूण कुमार मिश्रा ने संबोधित किया। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने महागठबंधन के सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि महागठबंधन पूरी एकजुटता के साथ चुनाव मैदान में जायेगी। नेताओं ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है और जनता के हितों के खिलाफ काम कर रही है। बिहार में जनता बदलाव चाहती है और लोगों ने परिवर्तन का मन बना लिया है। चारों विधान सभा के सीटों पर महागठबंधन की जीत होगी।
अजीत सिंह को रामगढ़ विधानसभा सीट
इधर, रविवार दोपहर दो नामों की चर्चा सोशल मीडिया पर खूब होने लगी। इसमें पहला नाम है जदयू की पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी और राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के छोटे बेटे अजीत सिंह की। अजीत सिंह ने नाम की घोषणा उनके बड़े भाई व बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह ने की। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि उनके छोटे भाई अजीत सिंह को रामगढ़ विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
इधर, हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा ने इमामगंज सीट पर अपना उम्मीदवार तय किया है। केन्द्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दिया अपनी बहू दीपा मांझी को सिंबल दिया है। दीपा मांझी हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन की पत्नी हैं।
पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी पर जदयू का भरोसा
रविवार को बेलागंज विधानसभा सीट पर जदयू ने पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को अपना उम्मीदवार बनाया है। हालांकि कुछ दिन पूर्व जदयू नेत्री सह पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी के घर पर एनआईए की कार्रवाई हुई थी। उक्त कार्रवाई में जांच एजेंसी की टीम को तीन करोड़ रुपए कैश और हथियार बरामद किया गया था। उक्त मामला पूरे बिहार में जमकर चर्चा हुई थी। जदयू के आला कमान ने पूर्व में हुई बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को अतरी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया था। लेकिन पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी को हार का सामना करना पड़ा था। एक बार फिर जदयू के आला कमान ने पूर्व एमएलसी मनोरमा देवी पर भरोसा कर बेलागंज विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी बनाया है।