{"_id":"66b092b2919aad4c0a0480e8","slug":"bihar-news-bihar-businessman-complain-on-mp-pappu-yadav-for-attack-in-delhi-after-demanding-extortion-purnea-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: 'पप्पू यादव पर केस किया, इसलिए दिल्ली में मुझे पिटवाया', पूर्णिया के व्यापारी का दावा- डर से छिप रहे हम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: 'पप्पू यादव पर केस किया, इसलिए दिल्ली में मुझे पिटवाया', पूर्णिया के व्यापारी का दावा- डर से छिप रहे हम
Mon, 05 Aug 2024 02:22 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 05 Aug 2024 02:22 PM IST
सार
फर्नीचर व्यवसाई राजा भगत ने दिल्ली के डीसीपी को आवेदन देकर के न्याय की गुहार लगाई है, वही घटना की जानकारी राजा भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को आवेदन-पत्र भेजा है।
विज्ञापन
सांसद पप्पू यादव पर व्यवसायी ने आरोप लगाया।
- फोटो : सोशल मीडिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्णिया के फर्नीचर व्यवसाई राजा भगत की राजधानी दिल्ली में मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट में राजा भगत गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची दिल्ली पुलिस ने पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का नाम सुनते ही कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। कहा कि पप्पू यादव मेरे लिए भगवान है। घटना के बाद राजा भगत ने दिल्ली के डीसीपी को आवेदन देकर के न्याय की गुहार लगाई है, वही घटना की जानकारी राजा भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को आवेदन-पत्र भेजा है।
विज्ञापन
रूम में घुसकर मारपीट की
घटना के बाद राजा भगत ने बताया कि पूर्णिया से दिल्ली किसी काम से गए हुए थे। इसी दौरान एक रूम लेकर रात्रि रूके थे। एक अज्ञात व्यक्ति नशे की हालत में आया और रूम खोलने के लिए कहने लगा। रूम खोलते ही अज्ञात नशेड़ी युवक ने पहले नाम पूछा, उसके बाद गाली गलौज करने लगा। जब मना किए तो होटल का रूम बंद कर बेल्ट और लाट जूते से से पिटाई कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घाश्ल हो गए। किसी तरह जान बचाकर कर किसी तरह घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राजा भगत का किसी तरह से जान बचाया।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने किया कार्रवाई करने से इनकार
फर्नीचर व्यवसाई राजा भगत ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने जैसे ही सांसद पप्पू यादव का नाम सुना तो कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। कहां पप्पू यादव मेरे लिए भगवान है हम उसे पर कार्रवाई नहीं कर सकते हैं। वहीं राजा भगत ने दिल्ली के डीसीपी को आवेदन देकर के न्याय की गुहार लगाई है। वही घटना की जानकारी राजा भगत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी दी है, गृह मंत्री अमित शाह को भी आवेदन-पत्र भेजा है। आपको बता दें यह वही राजा भगत है, जिसने पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव पर एक करोड़ रुपए रंगदारी मांगने का मामल रानीपतरा मुफस्सिल थाना में दर्ज कराया था।
विज्ञापन