{"_id":"66b7108054762dccba018d66","slug":"bihar-news-bihar-bridge-collapse-in-tejashvi-yadav-raghopur-diyara-hajipur-bihar-news-today-in-hindi-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar Bridge Collapse : अब तेजस्वी यादव के राघोपुर में पुल गिरा, सीएम राबड़ी देवी के राज में बना था यह पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar Bridge Collapse : अब तेजस्वी यादव के राघोपुर में पुल गिरा, सीएम राबड़ी देवी के राज में बना था यह पुल
Sat, 10 Aug 2024 12:32 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 10 Aug 2024 12:32 PM IST
सार
Bihar: बिहार में पुल गिरने का सिलसिला अभी भी जारी है। विपक्ष इस मामले को लेकर लगातार सत्ता पक्ष पर आरोप लगाते रहे हैं। लेकिन इस बार जो पुल गिरा है वह आरोप लगाने वाले तेजस्वी यादव के संसदीय क्षेत्र का है, जो पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के समय बना था।
विज्ञापन
वैशाली में गिरा पुल
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैशाली जिले में तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर प्रखंड अंतर्गत राघोपुर पश्चिमी पंचायत स्थित कमल सिंह संभल सिंह प्लस टू विद्यालय के निकट पिछले 20 साल पहले बने ईट का पुल गंगा नदी के पानी के तेज बहाव में गिरकर बह गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पुल करीब बीते रात्रि 11 बजे गिरा है। पुल गिरने के कारण राघोपुर प्रखंड मुख्यालय से राघोपुर पूर्वी एवं पश्चिमी पंचायत के करीब एक दर्जन वार्ड का संपर्क टूट गया है, जिसके कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
राबड़ी देवी के समय हुआ था निर्माण
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल लगभग 20 साल पहले बना था, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुका था। पुल पर फिलहाल भारी वाहनों की आवाजाही बद करा दी गई थी। सिर्फ पैदल, साइकिल और मोटरसाइकिल सवार पुल से आते-जाते थे। लोगों का कहना है कि राघोपुर राघोपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड नंबर 5, 6, 9, 10 एवं 12 के साथ-साथ राघोपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड नंबर 8, 9, 10, 11, 12 का संपर्क टूट गया है। इस वजह से करीब दो पंचायत के 20,000 लोगों का प्रखंड मुख्यालय से संपर्क भंग हो गया है। लोगों को आने-जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बाढ़ के पानी में किसी तरह लोग जान-जोखिम में डालकर एक स्थान से दूसरे स्थान आ जा सकेंगे। ग्रामीण के अनुसार करीब 3 किलोमीटर के अंदर दो पुल का निर्माण चल रहा है, जबकि एक पुल का टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन