फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bihar board STET 2023 notification on bihar stet official website, bihar teacher exam

STET Bihar 2023 : बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, टीचर बनने के लिए यह है जरूरी

Wed, 09 Aug 2023 12:45 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 09 Aug 2023 12:45 PM IST
सार

Bihar Board : बिहार एसटीईटी की तैयारी में जुटे लाखों युवाओं के लिए बुधवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB Patna) ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET 2023) के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

विज्ञापन
Bihar News : Bihar board STET 2023 notification on bihar stet official website, bihar teacher exam
बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2020 - फोटो : File

विस्तार

बिहार में शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी करने रहे अभ्यर्थियों के लिए काम की खबर है।  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने मिडिल स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दी है। STET 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन  9 अगस्त यानी आज से ही शुरू हो रही है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज शाम यानी बुधवार 4:30 बजे से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। STET 2023 के लिए बिहार एसटीईटी ऑनलाइन फॉर्म 2023 भरने के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त है।

विज्ञापन


जानिए किसे कितना आवेदन शुल्क देना होगा
सामान्य, EWS, OBC और BC उम्मीदवार जो एक पेपर देना चाहते हैं, उन्हें 960 रुपये का भुगतार करना होगा। वहीं जो उम्मीदवार दोनों पेपर देना चाहते हैं उन्हें 1440 रुपये का भुगतान करना होगा। SC-ST और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए एक पेपर में 760 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1140 रुपये देना होगा। 
विज्ञापन


परीक्षा से 15 दिन पहले होगा एडमिट कार्ड जारी
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अनुसार, बिहार STET परीक्षा माध्यमिक (पेपर 1) और उच्चतर माध्यमिक (पेपर 2) लेवल पर टीचर की पात्रता निर्धारित करने के लिए है। अभ्यर्थी कोई एक या दो पेपर ले सकते हैं। दोनों पेपर 150-150 अंक के होंगे। 150 मिनट का समय दोनों पेपर के लिए दिया जाएगा। प्रश्न ऑब्जेक्टिव होंगे। बिहार बोर्ड की मानें तो परीक्षा से 15 दिन पहले एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा।  नोटिफिकेशन के अनुसार, दो पेपर में परीक्षा ली जाएगी। सामान्य वर्ग के पुरुष के लिए आयु सीमा 37 वर्ष और सामान्य वर्ग की महिला के 40 वर्ष तय की गई है। वही OBC पुरुष और महिला के 40 वर्ष,  SC-ST वर्ग के पुरुष और महिला के लि 42 वर्ष की उम्रसीमा तय की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed