फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Bihar BJP Nadda on election 2024 bjp list, amit shah nitish kumar meeting after narendra modi bihar

Bihar News : लोकसभा चुनाव के लिए एनडीए में सीट बंटवारा फाइनल कल होगा; सब ठीक रहने की उम्मीद के साथ यह तैयारी

सार

Election 2024 : राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन लोकसभा चुनाव 2024 के लिए गुरुवार को सीटों पर फैसला कर लेगी। सब ठीक रहने पर भाजपा पहले अपने प्रत्याशियों की घोषणा करेगी। सीएम नीतीश भी साथ-साथ जदयू प्रत्याशी घोषित कर दें या इस हफ्ते के अंत में।

विज्ञापन
Bihar News Bihar BJP Nadda on election 2024 bjp list, amit shah nitish kumar meeting after narendra modi bihar
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो मार्च को बिहार आए तो उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के 195 प्रत्याशियों की सूची जारी हो गई। आज फिर पीएम मोदी बिहार में हैं और भाजपा की दूसरी सूची जारी होने की संभावना जताई जा रही है। लेकिन, अगर ऐसा हुआ भी तो बिहार में भाजपा अपनी 17 सीटों के लिए प्रत्याशी संभवत: गुरुवार को जारी करे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पीएम मोदी के साथ फिर मंच शेयर कर रहे हैं। उसके बाद रात करीब आठ बजे वह दिल्ली रवाना होंगे। वहां गुरुवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में उनका सामना धुर विरोधी चिराग पासवान से होने के आसार हैं। इस बैठक में बाकी घटक दलों के नेताओं की भी हाजिरी रहेगी। मतलब, सब ठीक रहा तो सीट शेयरिंग गुरुवार को फाइनल हो जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन


सीएम नीतीश विदेश जा रहे, पहले सीट फाइनल करेंगे
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ थे तो जून से ही वहां सीट शेयरिंग का फॉर्मूला और दलगत सीट फाइनल करने की मांग कर रहे थे। 28 जनवरी को जब वह वापस एनडीए में आए, तब से यही माना जा रहा था कि यहां जल्दी से सीट बंटवारा हो जाएगा। लेकिन, जिस तरह लोक जनशक्ति पार्टी के सांसद चिराग पासवान ने सीएम नीतीश कुमार से दूरी बना रखी है और जैसे दोनों एक-दूसरे के प्रति असहज हैं, सीट बंटवारा फंसना ही था। सीट बंटवारे के कारण ही भाजपा के विधान परिषद् प्रत्याशी भी तय नहीं हो पा रहे और बिहार का मंत्रिमंडल विस्तार भी अटका है। प्रधानमंत्री मोदी की बेतिया में हो रही सभा के बाद सीएम नीतीश कुमार दिल्ली रवाना हो जाएंगे। वहां से वह इंग्लैंड जाएंगे। इंग्लैंड में नीतीश साइंट सिटी देखने जाएंगे और अप्रवासी भारतीयों के कुछ समारोहों में भी शामिल होंगे। नीतीश स्कॉटलैंड भी जाने वाले हैं। इसलिए, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड दौरे से पहले वह सीटों पर दिल्ली में फैसला करने के अंदाज में भी जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा 17 लेगी, जदयू को थोड़ा नुकसान संभव
भारतीय जनता पार्टी की कोर कमिटी की मंगलवार रात हुई बैठक के दौरान पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने साफ तौर पर कहा कि वह अपनी 17 सीटों पर विमर्श करने बैठे हैं। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री, लोकसभा-राज्यसभा सांसद, विधानसभा अध्यक्ष और कुछ विधायक भी थे। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में 17 सीटों पर प्रत्याशी दिए थे और सभी पर जीत हासिल की थी। इसलिए, वह इस बार भी 17 सीटों को लेकर कहीं संशय में नहीं है। शेष बची 23 सीटों में से पिछली बार जनता दल यूनाईटेड ने 17 और लोक जनशक्ति पार्टी ने छह पर प्रत्याशी दिए थे। लोजपा के सभी छह जीते थे, जबकि जदयू को एक सीट पर हार का सामना करना पड़ा था। इस बार राजग में लोजपा के दो टुकड़े हैं। एक टुकड़े के अधिकारी सांसद चिराग पासवान हैं और दूसरे के जिम्मेदार केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस। दोनों अपनी सीटों की गिनती अलग-अलग कर रहे। हाजीपुर सीट को लेकर दोनों में टकराव भी है। दोनों को एक साथ मानकर भाजपा लोजपा को कितनी सीट देगी, यह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा और जीतन राम मांझी के दल हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा-सेक्युलर की जिद या सहूलियत पर निर्भर होगा। कुशवाहा केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं, इसलिए वह अपने लिए एक सीट लेकर संतुष्ट होते हुए विधानसभा के लिए डील कर सकते हैं। इसी तरह, जीतन राम मांझी के बेटे विधान परिषद् में जा चुके हैं तो वह अपने लिए एक सीट या राज्यपाल जैसे पद की बात पर डील कर लें तो चौंकाने वाली बात नहीं होगी। ऐसे में जदयू को जीती 16 सीटें देकर लोजपा को वही छह सीटें मिल सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed