{"_id":"656497ddbf1a05d8780a7f64","slug":"bihar-news-bhojpuri-actress-akshara-joined-prashant-kishor-party-jansuraj-bihar-news-hindi-2023-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी राजनीतिक पार्टी में हुई शामिल, अब इस पार्टी के साथ आयेंगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी राजनीतिक पार्टी में हुई शामिल, अब इस पार्टी के साथ आयेंगी नजर
Mon, 27 Nov 2023 06:51 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 27 Nov 2023 06:51 PM IST
सार
Bihar : भोजपुरी फिल्म के दिग्गज मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ और पवन सिंह के बाद अब भोजपुरी की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी राजनीतिक मैदान में उतर गई हैं। उन्होंने भी एक पार्टी का दामन थाम लिया है। अक्षरा ने कहा कि मौका मिलेगा तो 2024 का चुनाव भी लडूंगी।
विज्ञापन
akshra singh
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भोजपुरी फिल्मों की कलाकार अक्षरा सिंह समस्तीपुर में हुए कार्यक्रम को लेकर काफी सुर्ख़ियों में रही। लेकिन अब एक बार फिर वह सुर्ख़ियों में हैं। यह चर्चा उनकी किसी फिल्म या उनके कार्यक्रम को लेकर नहीं बल्कि उनकी राजनीति में इंट्री को लेकर है। अक्षरा सिंह फिल्मों में हिट होने के बाद अब राजनीति में शामिल हो गई हैं। अक्षरा सिंह, प्रशांत किशोर की जनसुराज अभियान से जुड़ गई हैं।
विज्ञापन
इस वजह से हुई पार्टी में शामिल
अक्षरा सिंह ने कहा कि बिहार की बेटी हूं और बिहार के भविष्य को और अधिक उज्वल होते देखना चाहती हूं इसलिए मैं एक पार्टी नहीं बल्कि जन सुराज अभियान में शामिल हुई हूं। उन्होंने कहा कि हर घर को संवारने वाला एक बेटा नहीं, एक बेटी होती है। मैं बिहार की बेटी हूं और मैं भविष्य में कल्पना करती हूं कि बिहार सही मायने में शिक्षित बने और खूब तरक्की करे।
विज्ञापन
मौका मिला तो अवश्य लड़ूंगी चुनाव
लोकसभा-2024 का चुनाव लड़ने के सवाल पर अक्षरा सिंह ने कहा कि भविष्य में मौका मिला तो चुनाव अवश्य लड़ूंगी। मैं चाहूं तो किसी भी पार्टी में जा सकती हूं, लेकिन प्रशांत किशोर की सोच से प्रभावित होकर ही उनके जन सुराज परिवार में शामिल हुई हूं और बिहार की जनता की भलाई के लिए जो भी करना होगा, वह करूंगी। वह चुनाव कहां से लड़ेंगी इस पर उन्होंने कुछ स्पष्ट नहीं कहा, लेकिन इतना जरुर कहा कि अब लोगों की सोच बदलनी है। इसलिए राजनीति में युवाओं को आने की जरुरत है। अक्षरा ने बताया कि आज उनके साथ साथ उनके पिता इंद्रजीत सिंह भी पार्टी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन