फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Bharatmala project bheja to bakaur bridge supaul bihar bridge collapse, india longest bridge

Bihar Bridge Collapse : भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहा था देश का सबसे बड़ा पुल, इस तरह गिरने से उठे सवाल

Fri, 22 Mar 2024 10:57 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 22 Mar 2024 10:57 AM IST
सार

Bihar News : लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच केंद्र सरकार के भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत बन रहे देश के सबसे बड़े पुल के गिरने से विपक्षी दलों को मुद्दा मिलना तय है। सुपौल और मधुबनी को कोसी नदी के ऊपर जोड़ने वाला यह पुल इसी साल बनकर तैयार होना था।

विज्ञापन
Bihar News : Bharatmala project bheja to bakaur bridge supaul bihar bridge collapse, india longest bridge
कोसी नदी पर पुल हादसा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल और मधुबनी जिले को जोड़ने के लिए कोसी नदी पर देश का सबसे लंबा पुल का बड़ा हिस्सा (गार्डर) गिर गया। इसमें दबने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं नौ से ज्यादा मजूदर घायल हैं। तीन से चार मजदूर गार्डर के नीचे दबे हुए भी हैं। एक बार फिर से बिहार में पुल हादसे के बाद विपक्ष और जनता पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमलोगों ने पुल निर्माण कंपनी के इंजीनियर को कई बार कहा कि गुणवत्ता ठीक नहीं है। लेकिन, उनलोगों न एक नहीं सुनी। नतीजा आज सबके सामने है। वहीं सुपौल के जिलाधिकारी ने मामले की जांच की बात कही है। सदर एसडीएम इंद्रवीर कुमार ने कहा कि मधुबनी के भेजा से क्रेन आ रही है। गार्डर उठने के बाद ही सारी बात स्पष्ट हो पाएगी। 

विज्ञापन

विज्ञापन


भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत देश का सबसे लंबा पुल का निर्माण
केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत देश के सबसे लंबे पुल का निर्माण हो रहा है। परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से 1200 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इसकी लंबाई 10.2 किलोमीटर से ज्यादा है। एप्रोच रोड मिलाकर पुल की कुल लंबाई 13.3 किलोमीटर होगी। पुल निर्माण का काम ट्रांस रेल कंपनी करवा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हादसे के बाद कंपनी के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर नहीं आए। लोगों का यह भी कहना है कि पुल का निर्माण 2023 तक पूरा होना था, लेकिन कोरोना और बाढ़ के कारण पुल निर्माण का समय बढ़ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहनवाज हुसैन बोले-  अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है यह हादसा
पुल हादसे के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री सैय्यद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सुपौल में कोसी नदी पर पुल का हिस्सा गिरने से हुआ हादसा अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। दुआ कर रहा हूं कि हादसे की जद में आए लोग सलामत रहें और बचाव दल को उन्हें सुरक्षित बचाने में सफलता मिले।

Bihar News : Bharatmala project bheja to bakaur bridge supaul bihar bridge collapse, india longest bridge
निर्माणाधीन पुल गंगा नदी में गिरा। - फोटो : अमर उजाला
गंगा नदी पर बना रहा पुल जमींदोज
इससे पहले पांच जून 2023 यानी पिछले साल भागलपुर में सुलतानगंज-अगुवानी गंगा नदी पर बन रहे निर्माणाधीन फोरलेन पुल एक बार फिर जमींदोज हो गया था। निर्माणाधीन पुल का सुपर स्ट्रक्चर नदी में गिर गया। वहीं पुल पर ड्यूटी कर रहे दो गार्ड भी हादसे के बाद से लापता हो गए थे। अगुवानी के तरफ से पुल के पाया नंबर 10,11,12 के ऊपर का पूरा सुपर स्ट्रक्चर गिर गया था जो लगभग 200 मीटर का हिस्सा होगा। इस महासेतु का निर्माण एसपी सिंगला कंपनी द्वारा किया जा रहा है। भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में बन रहा यह पुल खगड़िया और भागलपुर जिलों को जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed