फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Awadh Bihar Chaudhary fight from Siwan lok sabha election 2024 from md shahabuddin hena shahab

Lok Sabha Election : स्पीकर की कुर्सी गई, अब शहाबुद्दीन के गढ़ में सांसदी का दांव खेलने उतरे अवध बिहारी चौधरी

Tue, 09 Apr 2024 08:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सीवान Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 09 Apr 2024 08:03 PM IST
सार

Bihar News : विधानसभा में 'चौधरी' थे और जब सरकार बदलने के बाद यह कुर्सी गई तो अवध बिहारी ने मो. शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान से सांसदी की दावेदारी कर दी। राजद ने हिना शहाब को दरकिनार कर अवध बिहारी चौधरी को सीवान से टिकट दिया है। वह अब नामांकन करेंगे।

विज्ञापन
Bihar News : Awadh Bihar Chaudhary fight from Siwan lok sabha election 2024 from md shahabuddin hena shahab
अवध बिहारी सीवान में बन रहे उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मो. शहाबुद्दीन के गढ़ सीवान से राष्ट्रीय जनता दल ने हिना शहाब को दरकिनार कर अवध बिहारी चौधरी को सीवान से टिकट को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है। अवध बिहारी चौधरी पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ-साथ वर्तमान सदर के राजद के विधायक भी हैं। अवध बिहारी चौधरी टिकट लेकर सीवान पहुंचे। इस दौरान रास्ते में ही कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। कहीं जेसीबी से फूल बरसाकर स्वागत किया गया तो कहीं ढोल नगाड़ा बजाकर उनका जमकर स्वागत किया।

विज्ञापन


हिना शहाब ने दिया था बयान- मैं न्यूट्रल हूं और किसी भी पार्टी में नहीं 
राष्ट्रीय जनता दल कोटे से सीवान में शहाबुद्दीन परिवार को ही टिकट दिया जाता था, लेकिन वक्त के साथ-साथ सब कुछ बदलता चला गया। मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत के बाद राजद और शहाबुद्दीन परिवार के बीच दूरियां बढ़ती चली गई। इसी बढती दूरी की वजह से हिना साहब ने बयान दिया था कि मैं न्यूट्रल हूं और किसी भी पार्टी में नहीं हूं। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आता गया शहाबुद्दीन की पत्नी ने कई तरह के बयान बदले भी हैं।  उन्होंने कहा कि कोई भी झंडा हो मुझे परहेज नहीं है लाल हो पीला हो नीला हो केसरिया हो सब रंग हमारे हैं सब लोग हमारे हैं। हालांकि हीना शहाब के बयान के बाद राजद की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी, लेकिन जैसे ही चुनाव की घोषणा हुई शहाबुद्दीन की पत्नी हिना शहाब ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। कुछ लोगों का कहना है कि राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने हीना से टेलीफोन पर बातचीत की। हालांकि इसकी पुष्टि राजद से किसी नेता ने नहीं की।  सिर्फ यह चर्चा तक ही सीमित रही, लेकिन हिना ने राजद के टिकट लेने से इनकार कर दिया, और निर्दलीय चुनाव लड़ने पर मोहर लगा दी।
विज्ञापन


जानिए कौन हैं सीवान से उम्मीदवार 
सीवान में एनडीए प्रत्याशी जदयू कोटे से विजयलक्ष्मी कुशवाहा चुनावी मैदान में है। दूसरी तरफ राजद से अवध बिहारी चौधरी और निर्दलीय प्रत्याशी हिना शहाब हैं।  , ग्रामीणों का कहना है कि अबकी बार त्रिकोणीय लड़ाई है। वहीं चर्चा यह भी है कि हीना शहाब को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम बाहर से सपोर्ट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब है सीवान में चुनाव 
 लोकसभा चुनाव 2024 कुल 6 चरणों में होने हैं। सीवान में पांचवें चरण में यानी 25 को चुनाव होना है और नतीजा 4 जून को आएंगे। इसी बीच आज मंगलवार को राजद ने भी अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी और अवध बिहारी चौधरी को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतार दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed