फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Auto carrying Kanwariyas collided with a bus; many injured.bihar police

Bihar News : कांवरियों को ले जा रहे ऑटो ने बस में मारी टक्कर, आठ घायल; हादसे में घायल PMCH लाए गए

Thu, 17 Aug 2023 03:45 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 17 Aug 2023 03:45 PM IST
सार

Bihar News :  पटना के फतुहा में सड़क किनारे खड़ी एक बस में ऑटो ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में ऑटो में सवार आठ कांवरिया घायल हो गये जिसमें दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Bihar News : Auto carrying Kanwariyas collided with a bus; many injured.bihar police
इलाज के लिए घायलों को भेजा गया अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पटना के फतुहा में सड़क किनारे खड़ी एक बस में ऑटो ने टक्कर मार दी। इस टक्कर में ऑटो में सवार आठ कांवरिया घायल हो गये जिसमें दो की हालत गंभीर है। सभी घायलों को इलाज के लिए फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जबकि गंभीर घायल कांवरिया को पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घटना के बाद मौके पर घंटो अफरातफरी का माहौल बना रहा। सभी घायल कांवरिया मध्य प्रदेश के रीवा जिले के निवासी हैं।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश से चले थे सुल्तानगंज 
घायल कांवरियों का कहना है कि एक ऑटो (MP-17R/A0883)पर सवार आठ कांवरिया मध्य प्रदेश के रीवा जिले से सुल्तानगंज जल लेने के लिए आ रहे थे। आसपास के लोगों का कहना है कि फतुहा के मोमिनपुर गांव के पास सड़क के किनारे खड़ी एक बस में कांवरिया से भरी ऑटो ने टक्कर मार दी। इस घटना में  ऑटो में सवार आठ कांवरिया घायल हो गए। टक्कर लगते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को इलाज के लिए फतुहा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दो की हालत गंभीर
चिकित्सकों का कहना है कि इनमें दो की हालत गंभीर है, जिन्हें इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच रेफर कर दिया गया है। घायलों में अभय कुमार पांडे (24), अजय कुमार केसरी (30), संतोष कुमार (24), मदन कुमार (59), बृज लाल जायसवाल (21) और सचिन केसरी (25) शामिल हैं। घायलों में तीन युवक मध्य प्रदेश रीवा के शाहपुर गांव के हैं जबकि पांच हनुमानचक थाना क्षेत्र के हैं। घायलों ने बताया कि सभी मध्य प्रदेश से ही ऑटो बुक कर सुल्तानगंज गंगा जल लेने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर वे सभी देवघर के लिए प्रस्थान करते, इस बीच फतुहा में सभी हादसे के शिकार हो गए। फिलहाल सभी का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed