फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Aurangabad-Patna highway will get new life, Nitin Gadkari assured a quick solution

Bihar News: औरंगाबाद-पटना हाईवे को मिलेगा नया जीवन, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया जल्द समाधान का भरोसा

Sun, 15 Jun 2025 07:33 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरंगाबाद Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 15 Jun 2025 07:33 PM IST
सार

औरंगाबाद-पटना सड़क (NH-139) को फोरलेन बनाने की फिर से उम्मीद जगी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बिहार के कमल किशोर की मांग पर कहा कि सड़क की खराब हालत और ट्रैफिक की समस्या को जल्द सुलझाया जाएगा।

विज्ञापन
Bihar News: Aurangabad-Patna highway will get new life, Nitin Gadkari assured a quick solution
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दक्षिण बिहार की जीवनरेखा कहे जाने वाले औरंगाबाद-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-139 (NH-139) की फोर लेनिंग को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आश्वासन दिया है कि इस सड़क की चौड़ीकरण की समस्या का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन


नई दिल्ली के भारत मंडपम में देशभर के चुनिंदा संपादकों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में औरंगाबाद के कमल किशोर ने NH-139 की जर्जर स्थिति, बढ़ते ट्रैफिक और दुर्घटनाओं के मुद्दे को केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन 18 से 19 हजार वाहन गुजरते हैं, जो किसी भी फोर लेन मार्ग की मानक सीमा (15 हजार वाहन प्रतिदिन) से अधिक है।
विज्ञापन


कमल किशोर ने यह भी बताया कि यह हाईवे बिहार के औरंगाबाद, अरवल के साथ-साथ झारखंड के पलामू, लातेहार, रांची और छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों को राजधानी पटना से जोड़ता है। सड़क की संकरी चौड़ाई के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और जाम की समस्या आम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 50 साल के शख्स का शव मिलने से हड़कंप, पार्टी में गया था, वापस नहीं लौटा; मौसेरे भाई पर लगा आरोप


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दिया भरोसा
पत्रकार की इस पहल पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गंभीरता से विचार करते हुए कहा कि NH-139 की फोर लेनिंग के प्रस्ताव पर वे जल्द ही ठोस कार्रवाई करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह विषय उनके संज्ञान में है और जल्द ही इस दिशा में समाधान निकाला जाएगा।

पहले भी कर चुके हैं घोषणा
उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष गया में एक सार्वजनिक सभा के दौरान पूर्व सांसद सुशील कुमार सिंह की पहल पर गडकरी ने 5500 करोड़ रुपये की लागत से NH-139 की फोर लेनिंग की घोषणा की थी। बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं होने के कारण लोगों में नाराजगी थी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed