फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Attack at former Mokama MLA Anant Singh patna bihar police investigation

Bihar News : अपराधियों ने अनंत सिंह पर की गोलीबारी, बाल-बाल बचे मोकामा के पूर्व विधायक;  तनाव की स्थिति

Wed, 22 Jan 2025 07:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 22 Jan 2025 07:03 PM IST
सार

Anant Singh : बेखौफ अपराधियों ने अनंत सिंह पर फायरिंग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। फिलहाल काफी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन
Bihar News : Attack at former Mokama MLA Anant Singh patna bihar police investigation
पूर्व विधायक अनंत सिंह की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटे सरकार कहे जाने वाले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पर अपराधियों ने बुधवार को गोलीबारीकी है। घटना पटना जिला के मोकामा प्रखंड अंतर्गत नौरंगा- जलालपुर गांव की है। ग्रामीणों का कहना है कि अनंत सिंह मोकामा में घूमकर लोगों से मिल रहे थे। तभी अचानक कुछ अपराधी वहां आये और उनपर फायरिंग करने लगे। तब तक पूर्व विधायक अनंत सिंह के समर्थकों ने भी जवाबी फायरिंग करने लगे। स्थान इय लोगों का कहना है कि दोनों तरफ से लगभग 60-70 राउंड फायरिंग किया गया है। पुलिस ने भी फायरिंग की पुष्टि करते हुए कहा कि घटनास्थल से कुछ खोखा भी बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि कुख्यात अपराधी सोनू-मोनू गैंग ने इस घटना को अंजाम दिया है।

विज्ञापन


डीएसपी सहित कई थाने की पुलिस पहुंची 
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी राकेश कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पुलिस को घटनास्थल से खोखा भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि इस घटना में अनंत सिंह बाल-बाल बच गए हैं।गांव में कई थाने की पुलिस कैंप कर रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। फिलहाल पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील है।
विज्ञापन


एके 47 रखने के आरोप में लगभग 5 वर्षों तक रहे जेल में 
अनंत सिंह एके 47 रखने के आरोप में लगभग 5 वर्षों तक पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में रहे।  कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। इस कारण उन्हें विधायकी गंवाई पड़ी थी। फिर गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को 15 दिनों के लिए पैरोल मिला था। तब वह 5 मई 2024 को पटना के बेउर जेल से बाहर निकले थे। फिर पटना हाईकोर्ट ने उन्हें एके 47 और बुलेटपूफ्र जैकेट रखने वाले दो बड़े केस में बरी कर दिया और छोटे सरकार कहे जाने वाले मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह 14 अगस्त 2024 को जेल से रिहा कर दिए गये।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed