फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Army soldier martyred in Jammu and Kashmir truck pahalgam attack barauni begusarai bihar police

Bihar News : बिहार का एक और सेना का जवान जम्मू कश्मीर में शहीद, गहरी खाई में गिरने से हुई मौत

Mon, 05 May 2025 10:18 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय सिटी Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 05 May 2025 10:18 AM IST
सार

Bihar : पहलगाम के आतंकी हमले के बाद और और बुरी खबर आई है। एक सैन्य ट्रक 500 मीटर गहरी खाई में गिर गया, जिसमें तीन सैनिक शहीद हो गए हैं। उनमें बिहार का भी एक जवान शामिल है।  

विज्ञापन
Bihar News : Army soldier martyred in Jammu and Kashmir truck pahalgam attack barauni begusarai bihar police
जवान - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बेगूसराय का एक और सेना का जवान जम्मू और कश्मीर में शहीद हो गया। शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर मंगलवार को बेगूसराय पहुंचेगा। शहीद सुजीत कुमार पठानकोट में जॉइंट कमिश्नर ऑफिसर के पद पर तैनात थे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Khelo India : भागलपुर में दोपहर बाद तीरंदाजी, चार जिलों में फुटबॉल से लेकर स्वीमिंग मुकाबले सुबह ही शुरू
विज्ञापन


 घटना के संबंध में बताया जाता है कि सैन्य ट्रक 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें तीन सैनिक शहीद हो गए हैं। मृतकों में से एक की पहचान बरौनी प्रखंड के अमरपुर गांव निवासी झपस राय के पुत्र सुजीत कुमार के रूप में हुई है। उनके परिवार में पत्नी सिंधु देवी और एक बेटा व दो बेटियां हैं। उनकी एक बेटी संध्या कुमारी पटना में सेना में भर्ती होने  के लिए एनडीए की तैयारी कर रही है। सुजीत कुमार के परिवार में तीन बहनें और चार भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar : पश्चिम बंगाल से बिहार बुलाकर लड़कियों को ले जा रहे थे दबंग के अड्डे पर, मचा हंगामा तो खुली बात

सुजीत 2001 में आर्मी में सिपाही के पद पर ज्वाइन किये थे। सुजीत के शहीद होने की सूचना आज दोपहर में परिजनों को सेना के अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि सैन्य ट्रक 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें तीन सैनिक शहीद हो गए हैं। उन शहीदों में सुजीत कुमार भी शामिल थे। घटना की जानकारी घर वालों को मिलते ही घर में मातमी सन्नाटा पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। गांव में जैसे ही सुजीत के शहादत की खबर मिली, गांव में भी मातमी सन्नाटा पसर गया। लोग शहीद के घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed