फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Army soldier died in Leh-Ladakh Martyrdom Santosh Kumar Gaya Bihar Police

Bihar News: सुबह में पत्नी से हुई बात फिर दो घंटे बाद आई मौत की खबर, आर्मी के जवान लेह-लद्दाख में थे पदस्थापित

Mon, 17 Feb 2025 09:34 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 17 Feb 2025 09:34 PM IST
सार

Martyrdom Santosh : शनिवार की सुबह आर्मी के जवान की अपनी पत्नी से बात हो रही थी। पत्नी के कहने पर जवान ने 22 फरवरी को पूरे परिवार के साथ महाकुंभ जाने के लिए छुट्टी लेने का वादा भी किया। अब हेलिकॉप्टर से उनका पार्थिव शरीर उनके घर आ रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : Army soldier died in Leh-Ladakh Martyrdom Santosh Kumar Gaya Bihar Police
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लेह-लद्दाख के चूमाथांग में तैनात आर्मी के जवान सूबेदार संतोष कुमार की शहीद होने की खबर आई है, जिसके बाद घर में मातम छा गया। शहीद जवान संतोष कुमार गया के डेल्हा-भलूवाही खरखुरा के रहने वाले थे और वह अपनी पत्नी और 2 बच्चे के साथ रहते थे। वहीं इनका पैतृक गांव परैया थाना के अमोखर गांव है, जहां शहीद का अंतिम संस्कार मंगलवार को किया जाएगा। शहीद का पार्थिव शरीर मंगलवार की दोपहर तक आने की संभावना है। वहीं घटना के बाद पूरे परिवार में दुखों का पहाड़ छा गया, वही काफी संख्या में स्थानीय लोग भी घर के बाहर मौजूद थे।

विज्ञापन


20 फरवरी को महाकुंभ जाने के लिए आने वाले थे घर 
परिजनों का कहना है कि जब वह अपने क्वार्टर के बाहर ड्यूटी पर जाने वाले थे तभी बाहर में पानी का टैंकर ब्लास्ट हो गया, जिसके कारण जवान के सिर में गंभीर चोट लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि पत्नी से मोबाइल पर बात भी हुई थी और कुछ घंटे बाद ही लगभग 11:00 बजे फोन आया कि पानी का टैंकर फटने से उनकी मौत हो गई। वह दिसंबर महीने में गया आए हुए थे और दुबारा 20 फरवरी को पूरे परिवार के साथ महाकुंभ जाने के लिए छुट्टी पर गया आने वाले थे।

विज्ञापन

Bihar News : Army soldier died in Leh-Ladakh Martyrdom Santosh Kumar Gaya Bihar Police
शोक मनाते स्थानीय और परिवार के लोग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

वहीं घटना के बाद शहीद जवान की पत्नी संगीता ने बताया कि सुबह 7 बजे ही हम लोगों से बात हुई थी। घर आने के लिए बोल रहे थे, फिर वहां से किसी ने फोन किया कि इस तरह की घटना हो गई है। वहीं शहीद जवान के बेटा शुभम कुमार ने बताया कि हमसे दो दिन पहले बात हुई थी और पढ़ाई लिखाई के बारे में पूछ रहे थे। वहीं शहीद जवान संतोष कुमार के ससुर ने बताया कि हमें बताया गया कि टैंकर फटने से उनके सिर में चोट लगी और अस्पताल जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। वे 22 तारीख को गया आने वाले थे और पूरा परिवार कुम्भ को जाने की तैयारी थी। वहीं स्थानीय गिरि बाबा बताते हैं कि संतोष कुमार काफी अच्छे इंसान थे जब भी छुट्टी पर आते थे तो हम लोगों को खोजबीन करते थे उनकी जाने से हम लोग काफी दुखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed