फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Aparajita of Bihar won silver medal in Georgia, Wushu game, Iran; Muzaffarpur News

Bihar News: जॉर्जिया में बिहार की बेटी ने लहराया भारत का परचम, ईरान की खिलाड़ी को कड़ी टक्कर देकर जीता सिल्वर

Sun, 20 Oct 2024 09:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 20 Oct 2024 09:48 AM IST
सार

जॉर्जिया के अलावा भारत, ईरान, कजाकिस्तान, बुल्गेरिया सहित कुल नौ देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। रविवार को हुए वुशू के फाइनल में अपराजिता मिश्रा का बड़ा मुकाबला ईरान की खिलाड़ी से हुआ।

विज्ञापन
Bihar News: Aparajita of Bihar won silver medal in Georgia, Wushu game, Iran; Muzaffarpur News
देश के लिए मेडल लाने वाली अपराजिता मिश्रा। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

जॉर्जिया में चल रहे बाटुमि ओपन एशियन इंटरनेशनल वुशू चैंपियनशिप 2024 के सीनियर वीमेंस कैटेगरी में बिहार की बेटी ने देश का मान बढ़ाया है। मुजफ्फरपुर की अपराजिता मिश्रा ने वुशू में ईरान की खिलाड़ी को अंतिम राउंड तक कड़ी टक्कर दी। अंतिम राउंड में हार के कारण वह गोल्ड से दूर रह गईं। उन्हें सिल्वर मेडल हासिल किया। इस साल दुनिया भर के कई देशों ने हिस्सा लिया, जिसकी मेजबान जार्जिया कर रहा है।

विज्ञापन


नौ देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे
जॉर्जिया के अलावा भारत, ईरान, कजाकिस्तान, बुल्गेरिया सहित कुल नौ देशों के खिलाड़ी शामिल हुए थे। रविवार को हुए वुशू के फाइनल में अपराजिता मिश्रा का बड़ा मुकाबला ईरान की खिलाड़ी से हुआ। इसमें काफी संघर्ष के बाद अपराजिता मिश्रा ईरान की खिलाड़ी से अंतिम राउंड में हार गईं, जिसके बाद उन्हें सिल्वर मिला। इधर, अपराजिता मिश्रा की उपलब्धि पर जिला में खुशी की लहर है।
विज्ञापन


अपराजिता बिहार की पहली खिलाड़ी है, जिसने सिल्वर जीता
अपराजिता मिश्रा की बड़ी बहन NIS कोच ईशा मिश्रा ने बताया है कि अपराजिता बिहार की पहली खिलाड़ी है जिसको यह मेडल मिला है यह बहुत ही गर्व की बात है। इंटरनेशनल लेवल पर मेडल मिला है और खिलाड़ी को प्रेरणा देने वाला क्षण है। अपराजिता मिश्रा ने बिहार में वुशू खेल के संस्थापक भारतीय जूनियर कोच रहे अपने पिता स्व. दिनेश मिश्रा की इच्छा पूरी की है और इसको लेकर पूरे परिवार में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इसके साथ बिहार वुशू एसोसिएशन की महासचिव और अपराजिता मिश्रा की मां सुमन मिश्रा एनआईएस कोच भानु प्रिया, नेशनल मेडलिस्ट आनंद कुमार सपना कुमारी गेशू कुमारी ने अपराजिता मिश्रा को मिली हुई इस शानदार प्रदर्शन और जीत पर उन्हें बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed