फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Another bihar bridge collapsed in bihar saharsa mahishi small bridge collapse in bihar

Bihar Bridge Collapse : नहीं रुक रहा पुलों के गिरने का सिलसिला; अब सहरसा में गिरी पुलिया, कहां-कैसे हुई घटना?

Wed, 10 Jul 2024 04:00 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 10 Jul 2024 04:00 PM IST
सार

बलिया सिमर के पास पुलिया बनाई गई थी, जो बुधवार को पानी के दबाव में बह गई। गनीमत रही कि इस दौरान पुलिया से कोई आवागमन नहीं कर रहा था नहीं तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था।

विज्ञापन
Bihar News : Another bihar bridge collapsed in bihar saharsa mahishi small bridge collapse in bihar
पुल हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा के महिषी प्रखंड अंतर्गत कुंदह पंचायत स्थित प्राणपुर एनएच 17 से बलिया-सिमर जाने वाली सड़क में बनी पुलिया बाढ़ की पानी के दबाब में बुधवार को ध्वस्त हो गई। पुलिया टूटने का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बिहार सरकार में जदयू कोटे से मंत्री बने रत्नेश सादा के गृह पंचायत में ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा वर्ष 2010 में पुलिया बनवाई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह पुलिया महिषी प्रखंड के बलिया सिमर, कुंदह और नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के डरहार एवम सतौर को जोड़ती थी।

विज्ञापन


लगातार पुल और पुलिया भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा
बलिया सिमर के पास पुलिया बनायी गई थी। यह पुलिया कोसी नदी का तेज बहाव नहीं झेल पाई। गनीमत रही कि इस दौरान पुलिया से कोई आवागमन नहीं कर रहा था नहीं तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता था। पुलिया के ध्वस्त होने से ग्रामीणों का मुख्य सम्पर्क टूटू गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुलिया के ध्वस्त होने के बाद अधिकरियों की टीम मौके पर पहुंच कर जायजा ले रही है। लोगों ने बताया कि महिषी प्रखंड क्षेत्र और नवहट्टा प्रखंड क्षेत्र के बांध के अंदर का दुरूह क्षेत्र जाने का यह मुख्य मार्ग था। इसके ध्वस्त होने से लोगो का जनजीवन प्रभावित हो गया है।

विज्ञापन

Bihar News : Another bihar bridge collapsed in bihar saharsa mahishi small bridge collapse in bihar
हादसे के बाद जांच करने पहुंचे अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

महिषी प्रखंड क्षेत्र के बलिया सिमर जाने वाली सड़क में बना पुल के कलवर्ट के ध्वस्त होने की सूचना पर महिषी अंचल के सीओ अनिल कुमार, ग्रामीण कार्य विभाग के जेई सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच तहकीकात की। सीओ ने बताया कि ग्रामीण कार्य विभाग के जेई और कार्यपालक अभियंता को लोगो को होने वाली परेशानी से निजात दिलाने के लिए अविलंब प्रयास करने की बात कही गई है। 24 से 48 घंटे के अंदर कलवर्ट में पाइप डाल कर उसे दुरुस्त किया जायेगा। मामले की पूरी जानकारी वरीय अधिकारी को भी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि अंचल प्रशासन और जिला प्रशासन लगातार बाढ़ और लोगो की समस्या पर नजर रख रही है। मालूम हो कि  पुलिया ध्वस्त होने के कारण इस इलाके के लोगों को अब उन्हें अपने रोजमर्रा के कामों के लिए वैकल्पिक रास्ते तलाशने पड़ रहे हैं, जो कि लंबा और मुश्किल है। स्थानीय लोगों के लिए यह एक बड़ी समस्या बन गई है क्योंकि यह पुलिया उनके जीवन का अहम हिस्सा था।

Bihar News : Another bihar bridge collapsed in bihar saharsa mahishi small bridge collapse in bihar
सारण में पुल गिरा। - फोटो : अमर उजाला
जानिए, कहां कब हुआ पुल हादसा
  • 18 जून- अररिया में बकरा नदी पर बना पुल ध्वस्त
  • 22 जून- सीवान में गंडक नदी पर बना पुल ध्वस्त
  • 23 जून- पूर्वी चंपारण में निर्माणाधीन पुल गिरा
  • 27 और 30 जून- किशनगंज में पुल हादसा
  • 29 जून - मधुबनी में भूतही बलान नदी पर निर्माणाधीन पुल की साइड बीम गिर गई
  • 3 जुलाई- सीवान और सारण में एक दिन में पांच-पांच पुल गिरे
  • 4 जुलाई- सारण में फिर से पुल गिरा
  • 7 जुलाई- पूर्वी चंपारण बाढ़ के पानी में दो पुलिया बह गई 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed