फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Anant Singh released from Beur jail on parole, Home Department gave extension of fifteen days,

Bihar News : विधायकी गंवाने वाले अनंत सिंह बेउर जेल से बाहर निकले, पैरोल मिलने की वजह भी चौंकाने वाली

Sun, 05 May 2024 07:57 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 05 May 2024 07:57 AM IST
सार

Bihar : बाहुबली अनंत सिंह रविवार की अहले सुबह बेउर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग ने 15 दिनों के पैरोल पर उन्हें बाहर निकलने की इजाजत दी है। अनंत सिंह के जेल से बाहर आने का कारण भी चौंकाने वाला है।

विज्ञापन
Bihar News: Anant Singh released from Beur jail on parole, Home Department gave extension of fifteen days,
अनंत सिंह जेल से बाहर समर्थकों के साथ। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

विधायकी गंवाने वाले बाहुबली और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना के बेउर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों के लिए पैरोल मिला है। आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन

इस वजह से मिला था पैरोल
जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बटवारा को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था। अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में बाहुबली जेल में थे बंद 
मोकामा के पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर से एक-47 बरामद हुआ था। उसी समय आर्म्स एक्ट समेत अन्य कई आपराधिक मामलों के आरोप में पटना के एमपी एमएलए कोर्ट ने उन्हें 10 साल की सजा सुनाई थी। कोर्ट के फैसले के बाद उनकी विधायक समाप्त हो गई थी। लेकिन तभी हुए उपचुनाव में अनंत सिंह ने अपनी पत्नी नीलम देवी को राष्ट्रीय जनता दल के सिंबल पर उम्मीदवार बनाकर चुनाव लड़वाया जिसमें उन्हें जीत हासिल हुई। हालांकि नीतीश कुमार के फ्लोर टेस्ट में नीलम देवी ने पाला बदलते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का साथ देते हुए जदयू में शामिल हो गई।  एमपी एमएलए कोर्ट के फैसले के बाद से बाहुबली अनंत सिंह बेउर जेल में बंद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed