फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Amit Shah targets Lalu Yadav and Nitish Kumar in Jhanjharpur, BJP, Lok Sabha elections, Aiims

Amit Shah Bihar Visit: गृह मंत्री बोले- लालू-नीतीश की सरकार ने फतवा जारी किया, तुष्टिकरण की राजनीति कर रहे

Sat, 16 Sep 2023 05:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 16 Sep 2023 05:52 PM IST
सार

दरभंगा एम्स के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि कहा डीएमसीएच की 81 एकड़ जमीन जो बिहार सरकार ने दी थी उसे वापस ले ली। इस कारण आज तक एम्स का निर्माण आजतक नहीं जो सका।

विज्ञापन
Bihar News: Amit Shah targets Lalu Yadav and Nitish Kumar in Jhanjharpur, BJP, Lok Sabha elections, Aiims
गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत करने पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झंझारपुर के ललित कर्पूरी स्टेडियम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को आम जनसभा को संबोधित किया। महागठबंधन की सरकार पर जमकर हमला बोला। गृह मंत्री ने लोकसभा चुनाव 2024 में 40 के 40 सीट पर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को वोट देने की अपील भी जनता से की। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटें भाजपा-राजग गठबंधन को देने का मन बना लिया है।

विज्ञापन


अमित शाह ने कहा कि मधुबनी पेंटिंग का दुनिया में जलवा है। इसी धरती ने पेंटिंग से न केवल मिथिलांचल, बल्कि भारत सहित पूरी दुनिया में पहचान दिलाई। उन्होंने बिहार सरकार जमकर प्रहार करते हुए कहा कि एक बार फिर से जंगलराज आ गया। इस कारण आये दिन बिहार हत्या लूट और बलात्कार की घटना हो रही रही है। लालू-नीतीश की सरकार ने फतवा जारी किया था कि रक्षाबंधन, जन्माष्टमी को छुट्टी नहीं होगी। जनता ने उनको ठिकाने लगा दिया। बिहार सरकार तुष्टिकरण की राजनीति  के तहत रक्षा बंधन और जन्माष्टमी सहित महत्वपूर्ण पर्वो की छुट्टियां रद्द कर दी गई है। लालू प्रसाद ने राम मंदिर का निर्माण रोक कर रखा था। इसे हमारी सरकार ने मंदिर निर्माण का काम पूरा कराया है।
विज्ञापन


पार्टी का नाम बदल लेने से चरित्र नहीं बदल जाता है
दरभंगा एम्स के मुद्दे पर अमित शाह ने कहा कि कहा डीएमसीएच की 81 एकड़ जमीन जो बिहार सरकार ने दी थी उसे वापस ले ली। इस कारण आज तक एम्स का निर्माण आजतक नहीं जो सका। अगर वो जमीन वापस नहीं ली होती तो एम्स बन गया होता। उन्होंने कहा कि बाद ऐसी जमीन सरकार की ओर से दी गई जिस पर एम्स के निर्माण नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश और लालू की दोस्ती तेल और पानी की तरह है जो कभी भी एक नहीं हो सकती है। UPA ने घपले और घोटाले के कारण ही इन्होंने अपना नाम बदलकर I.N.D.I.A कर लेने से कुछ नहीं बदलने वाला है। पार्टी का नाम बदल लेने से चरित्र नहीं बदल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार की जनता अराजकता और माफिया राज से त्रस्त है
गृह मंत्री अमित शाह ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा पीएम पद के लिए चाहे जितना दौड़ लगा लें कुछ नहीं होने वाला है क्योंकि अभी पीएम का पद खाली ही नहीं है। उन्होंने कहा कि बिहार में जनता अराजकता और माफिया राज से त्रस्त है। बिहार में गोलीबारी, लूट, अपहरण, पत्रकार-दलितों की हत्या के किस्से बढ़ रहे हैं। ये जो स्वार्थी गठबंधन बना है, वो बिहार को फिर से जंगलराज की दिशा में ले जाने वाला है। अमित शाह ने कहा कि आप लोगों ने नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाया। उन्होंने कई काम किए। जब हमारा चंद्रयान चंद्रमा पर उतरा तो सभी का मन आनंद से भर गया। जी-20 में हमारे देश का पीएम दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्ष के बीच में हथौड़ा लेकर अफ्रीकन यूनियन को शामिल करता है।जी-20 ने गरीब, युवा, किसान सबके लिए अनेक मौके खोलने का काम किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed