Jamui Lok Sabha: जमुई में अमर उजाला का चुनावी रथ; चुनाव के बहाने हो रही चाय पर चर्चा, इन मुद्दों पर बातचीत
Lok Sabha Election 2024 : 'अमर उजाला' का चुनावी रथ वोटरों से बात करने के लिए पहुंच चुका है। शाम में राजनीतिक दलों से लाइव बातचीत के पहले युवाओं से बात होगी। शुरुआत सुबह में चाय पर चर्चा से।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख और निवर्तमान सांसद चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती और राष्ट्रीय जनता दल की प्रत्याशी अर्चना रविदास की आमने-सामने की टक्कर वाली जमुई लोकसभा सीट पर सबकी निगाहें टिकी हैं। पीएम नरेंद्र मोदी ने इसी सीट से बिहार में अपनी चुनावी सभा की शुरुआत की थी। इस समय 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' भी बिहार में है और अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जमुई में लोगों से बातचीत करने के लिए पहुंच चुका है। जमुई के महिसौड़ी चौक के पास चाय पर चर्चा के बहाने वोटरों से उनके मन की बात पूछी जा रही। समझा जा रहा है कि वह चाय की चुस्की के साथ जमुई लोकसभा सीट की किन बातों पर विमर्श कर रहे हैं।
सोनू और पप्पू ने की रोजगार पर बात
सोनू कुमार ने कहा कि कुछ क्षेत्रों में विकास तो हुआ है। लेकिन, रोजगार की बात करें तो सैकड़ों युवा बेरोजगार सड़क पर खड़े हैं। सुबह सुबह वह रोजगार की तलाश में चौक-चौराहों पर खड़े हो जाते हैं। विकास होता तो यहां के लोग पलायन नहीं करते और बाहर में उन्हें दर-दर भटकना नहीं पड़ता। छोटे-छोटे उद्योग लगे ताकि लोगों को रोजगार मिले। वहीं पप्पू पासवान ने बताया कि जमुई में फैक्ट्री लगनी चाहिए ताकि मजदूरों को रोजगार मिले। पिछले दस साल में काफी काम हुआ लेकिन रोजगार के क्षेत्र में काम होना चाहिए।
मोदी सरकार ने काफी विकास किया
जमुई निवासी हीरा कुमार गुप्ता ने कहा कि विकास, राष्ट्रवाद का मुद्दा है। जमुई में मेडिकल कॉलज बना और रेलवे का विकास हुआ। 2014 से पहले और आज की तस्वीर में काफी अंतर है। मोदी सरकार ने काफी विकास किया है।
मंतोष कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 10 साल में काफी विकास हुआ। सड़कें, रेलवे स्टेशन की स्थिति में काफी सुधार आया। पीएम मोदी से अपील है कि अगले पंचवर्षीय योजना में मुफ्त राशन देने की जगह लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकालिए। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देना गर्व नहीं शर्म की बात है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को रोजगार देकर गरीबी रेखा से बाहर निकालें।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.