{"_id":"65fd429b52d83fcbdf02955a","slug":"bihar-news-akhilesh-singh-targets-bjp-reacted-to-seat-sharing-rjd-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Election 2024 : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं पता- लालू लोकसभा चुनाव कर सिंबल बांट रहे, बंटवारे पर दिया जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Election 2024 : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं पता- लालू लोकसभा चुनाव कर सिंबल बांट रहे, बंटवारे पर दिया जवाब
Fri, 22 Mar 2024 02:04 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 22 Mar 2024 02:04 PM IST
सार
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। चुनावी बॉन्ड के माध्यम से हजारों करोड़ों रुपया भाजपा ने अपने खाते में किया।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महागठबंधन में सीट बंटवारे के सवाल पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया से स्पष्ट कहा कि आपसे पूछकर तो सीट बंटवारा नहीं किया जाएगा न। यह सब बात आपलोगों से करने की नहीं है। जब बंटवारा पर बात फाइनल हो जाएगा तो आपलोगों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी। वहीं राष्ट्रीय जनता दल द्वारा लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों को सिंबल देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में मुझे नहीं जानकारी है। जो बातचीत हुई है, उससे ऐसा लग रहा है एक से दो दिन में सीट बंटवारे पर फैसला ले लिया जाएगा। पप्पू यादव के स्वागत के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका स्वागत क्यों नहीं होगा। जो भी कांग्रेस पार्टी में आएंगे, उनका स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही
इससे पहले अखिलेश सिंह ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। चुनावी बॉन्ड के माध्यम से हजारों करोड़ों रुपया भाजपा ने अपने खाते में रखा। लगभग 60 प्रतिशत पैसा अपने पास रखा। एक तरफ भाजपा और उनके सहियोगियों के ओर देखने वाला कोई नहीं है। वहीं दूसरी तरफ हमारे 11 बैंक खाते को सील कर दिया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस पार्टी भाजपा और उनके गठबंधन को हराने का काम करेगी
अखिलेश सिंह ने कहा कि सरकारी एजेंसियों द्वारा कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। इसको हमलोग स्वीकार नहीं करते हैं। इस स्थिति में भी कांग्रेस पार्टी भाजपा और उनके गठबंधन को हराने का काम करेगी। राजद के सिंबल बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है। वहीं सीट बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक दो दिन में इस पर फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन