फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Akhilesh Singh targets BJP; Reacted to seat sharing; RJD

Election 2024 : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को नहीं पता- लालू लोकसभा चुनाव कर सिंबल बांट रहे, बंटवारे पर दिया जवाब

Fri, 22 Mar 2024 02:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 22 Mar 2024 02:04 PM IST
सार

 बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष  अखिलेश सिंह ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। चुनावी बॉन्ड के माध्यम से हजारों करोड़ों रुपया भाजपा ने अपने खाते में किया।

विज्ञापन
Bihar News: Akhilesh Singh targets BJP; Reacted to seat sharing; RJD
कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महागठबंधन में सीट बंटवारे के सवाल पर बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने मीडिया से स्पष्ट कहा कि आपसे पूछकर तो सीट बंटवारा नहीं किया जाएगा न।  यह सब बात आपलोगों से करने की नहीं है। जब बंटवारा पर बात फाइनल हो जाएगा तो आपलोगों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी। वहीं राष्ट्रीय जनता दल द्वारा लोकसभा चुनाव के प्रत्याशियों को सिंबल देने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस मामले में मुझे नहीं जानकारी है। जो बातचीत हुई है, उससे ऐसा लग रहा है एक से दो दिन में सीट बंटवारे पर फैसला ले लिया जाएगा। पप्पू यादव के स्वागत के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनका स्वागत क्यों नहीं होगा। जो भी कांग्रेस पार्टी में आएंगे, उनका स्वागत किया जाएगा। 

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही
इससे पहले अखिलेश सिंह ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। चुनावी बॉन्ड के माध्यम से हजारों करोड़ों रुपया भाजपा ने अपने खाते में रखा। लगभग 60 प्रतिशत पैसा अपने पास रखा। एक तरफ भाजपा और उनके सहियोगियों के ओर देखने वाला कोई नहीं है। वहीं दूसरी तरफ हमारे 11 बैंक खाते को सील कर दिया गया।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी भाजपा और उनके गठबंधन को हराने का काम करेगी
अखिलेश सिंह ने कहा कि सरकारी एजेंसियों द्वारा कांग्रेस पार्टी को पंगु बनाने की कोशिश की जा रही है। इसको हमलोग स्वीकार नहीं करते हैं। इस स्थिति में भी कांग्रेस पार्टी भाजपा और उनके गठबंधन को हराने का काम करेगी। राजद के सिंबल बांटने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी नहीं है। वहीं सीट बंटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि एक दो दिन में इस पर फैसला ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed