Bihar News : दीपावली और छठ पर बिहार आना हुआ आसान, ऐसे करें अपना हवाई सफर
Bihar : दीपावली और छठ के मौके पर ट्रेनों में भीड़ होने की वजह से घर आना मुश्किल सा दिख रहा था। ऐसे लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब वह कम खर्च में हवाई सेवा के द्वारा दीपावली और छठ मनाने अपने घर आ सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा से उड़ने वाली विमान कंपनियों ने हवाई किराया में बड़ी कटौती की है। त्यौहार के इस मौसम में इस कटौती से दरभंगा एयरपोर्ट से आवाजाही करने वाले उत्तर बिहार के लोगों ने राहत की सांस ली है। मिथिलांचल के लोगों की पीड़ा को देखते हुए पिछले दिनों बिहार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने इस मसले पर काफी कुछ पत्र के माध्यम से केंद्र सरकार को बोला था। मंत्री संजय झा ने पिछले दिनों केंद्र सरकार और विमान कंपनियों से किराया कम करने का अनुरोध किया था। उन्होंने किराए की अधिकतम सीमा तय करने की बात कही थी। मंत्री संजय झा ने कहा था कि दरभंगा एयरपोर्ट से यात्रा करने वालों को लूटा जा रहा है। इतने महंगे टिकट जब पटना में नहीं है तो उड़ान योजना के तहत चल रहे दरभंगा एयरपोर्ट से ज्यादा भाड़ा क्यों। मंत्री संजय झा के इस बयान के बाद सियासत भी तेज हो गई थी। स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर ने भी बयानबाजी की थी और महंगे किराया के कारण राज्य सरकार की ओर से लगाए गए कर को बताया था। केंद्र की मोदी सरकार और विमान कंपनियों ने आखिरकार दरभंगा से हवाई किराया में कटौती का फैसला लिया है। वैसे अभी भी किराया पटना के मुकाबले अधिक है। त्योहारों के मौसम में हुई कटौती से लोगों में खुशी है। नवंबर महीने में हिन्दुओं के कई पर्व हैं। एक के बाद एक त्यौहार है धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा और छठ पूजा की वजह से प्रवासियों के बिहार आने में तेजी आ रही है।
जानिए टिकट की कीमत
बिहार के मिथिला में हवाई सेवा पहुंचने वाला राज्य के तीसरे एयरपोर्ट दरभंगा के लिए दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से सीधी हवाई सेवा है। चेन्नई से एक स्टॉप रोककर फ्लाइट दरभंगा आता है। दिल्ली से दरभंगा के लिए 10 नंबर को ₹10000 रुपये, 11 नवंबर को 11000 रुपये और 12 नवंबर को 10000 रुपये का टिकट मिल रहा है। मुंबई से दरभंगा के लिए 10 नवंबर को 17500 रुपये,11 नवंबर को 23000 रुपये और 12 नवंबर को 16000 रुपये का टिकट मिल रहा है। बेंगलुरु से दरभंगा के लिए 10 नवंबर को 14000रुपये,11 नवंबर को 17000 रुपये और 12 नवंबर को 18000 रुपये का टिकट चल रहा है। चेन्नई से दरभंगा के लिए 10 नवंबर को 17000 एवं 11 नवंबर को 16000 ,12 नवंबर को ₹14000 का टिकट दिख रहा है। हैदराबाद से दरभंगा के लिए 10 नवंबर को 17000 ,11 नवंबर को 24000 और 12 नवंबर को ₹12000 का टिकट चल रहा है।