फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : After JDU Party MLA Gopal Mandal, JDU MP Ajay Mandal viral video, women on lap of JDU MP Bihar

Bihar : जदयू सांसद की गोद में डांसर, वायरल वीडियो में ठुमके भी लगा रहे सीएम नीतीश की पार्टी के एमपी अजय मंडल

Thu, 23 Nov 2023 05:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 23 Nov 2023 05:11 PM IST
सार

Bihar News : पहले श्याम बहादुर सिंह इस तरह चर्चा में रहते थे। अब वह पूर्व विधायक होकर चर्चा से बाहर हैं। ऐसी चर्चा की कमान बिहार में सत्तारूढ़ दल के सचेतक रहे जदयू विधायक गोपाल मंडल ने थाम रखी थी। अब अजय मंडल का नाम इसमें जुड़ गया है।

विज्ञापन
Bihar News : After JDU Party MLA Gopal Mandal, JDU MP Ajay Mandal viral video, women on lap of JDU MP Bihar
भागलपुर सांसद अजय मंडल का वीडियो हुआ वायरल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दो दिन पहले सामने आया कि बिहार की नीतीश कुमार सरकार में मंत्री रह चुके वृष्णि पटेल एक महिला के बुलाने पर उसके घर पहुंचे तो वहां दो लड़कियों ने उनके सामने कपड़े उतारने शुरू कर दिए। पटेल अभी सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनता दल के नेता हैं। पटेल ने फोटो एडिट कर रंगदारी मांगे जाने का केस दर्ज कराया है। अब दो दिन के अंदर एक वीडियो जदयू के सांसद अजय मंडल का वायरल हो रहा है। इसमें वह एक नर्तकी को पहले गोद में बैठाए दिख रहे और फिर स्टेज पर डांस करते। अजय मंडल जिस भागलपुर से हैं, वहीं के गोपालपुर से जदयू विधायक नरेंद्र नीरज उर्फ गोपाल मंडल ऐसे कारनामों के कारण हमेशा चर्चा में रहते हैं। वैसे, इस तरह के चर्चे की कमान पहले जदयू के पूर्व विधायक श्याम बहादुर सिंह ने संभाल रखी थी। वह पूर्व हो गए और अब वर्तमान में नया नाम अजय मंडल का जुड़ा है। 'अमर उजाला' इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, लेकिन यह पूरे भागलपुर के साथ अब हर जगह वायरल है।

विज्ञापन


मुझे लोग कहते हैं कदमों की धूल
इस वीडियो को लेकर स्थानीय लोगों का कहना है कि भागलपुर सांसद अजय मंडल घोघा में छठ पूजा के दौरान आयोजित एक कार्यक्रम में उद्घाटन करने पहुंचे थे। उस कार्यक्रम में रिकॉर्डिंग डांस पर बार बालाएं डांस कर रही थी। उस समय हिंदी फिल्म –"पति पत्नी और तवायफ" का मशहूर गाना जिसे गायिका सलमा आगा ने अपनी आवाज दी थी, "मुझे लोग कहते हैं कदमों की धूल...मुझे आप छू दे.. मुझे आप छू दे तो बन जाऊ फूल..." बज रहा था। इस दौरान सांसद अजय मंडल उस धूल को अपनी गोद में बैठाकर आनंद लेते हुए देखे गये। इतना ही नहीं फिर वह अपनी कुर्सी से उठकर उस धूल (बार बाला) के साथ ठुमके भी लगाये। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग सांसद को ट्रोल कर रहे हैं। स्थानीय लोगों में इस वीडियो को लेकर सांसद अजय मंडल के प्रति नाराजगी देखि जा रही है। लोगों का कहना है कि एक सांसद को इस तरह की हरकत शोभनीय नहीं है।
विज्ञापन


इससे पहले इस मामले में बने थे सुर्ख़ियों में
विगत दो वर्ष पहले भागलपुर के कुख्यात अपराधी और कांट्रैक्ट किलर कपिल यादव को पुलिस ने जदयू सांसद अजय मंडल के घोघा स्थित आवास के बाहर से गिरफ्तार किया था। कपिल यादव उस समय फरारी चल रहा था। कपिल यादव सांसद अजय मंडल से मिलकर जैसे ही उनके घर से बाहर निकला, पुलिस ने उसे घर के दरवाजे पर ही दबोच लिया। 11 जून 2021 की रात बरारी थाना क्षेत्र के छोटी खंजरपुर चौक पर हनी साह के घर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई थी, जिसमें पुलिस को कपिल यादव की तलाश थी। इस मामले पर सांसद अजय मंडल ने स्वीकार किया था कि कुख्यात अपराधी कपिल यादव उनसे मिलने आया था और लौटते समय घर के बाहर से गिरफ्तार हो गया। गिरफ्तारी के बाद उन्हें पता चला कि वह बड़ा अपराधी है, लेकिन मेरे लिए तो घर आया अपराधी भी भगवान है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed