फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : After Bihar Lok Sabha Election results 2024 congress party welcomes purnea mp Pappu yadav

Indian National Congress : निर्दलीय नहीं रहेंगे सांसद पप्पू यादव, सदस्य नहीं मानने वाली कांग्रेस अब लाएगी साथ

Wed, 05 Jun 2024 05:23 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 05 Jun 2024 05:23 PM IST
सार

Pappu Yadav in Congress Party : बिहार में पूर्णिया के नए सांसद बने पप्पू यादव खांटी कांग्रेसी बन जाएंगे। कांग्रेस में शामिल होकर भी टिकट नहीं मिलने पर वह निर्दलीय उतरे थे तो कांग्रेस ने उन्हें अपना मानने से इनकार किया था। मगर, अब हरी झंडी मिल रही है।

विज्ञापन
Bihar News : After Bihar Lok Sabha Election results 2024 congress party welcomes purnea mp Pappu yadav
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह और पप्पू यादव। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार के इकलौते निर्दलीय सांसद चुने गए राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को कांग्रेस ने अपना मान लिया है। महागठबंधन में अपने नौ नहीं, दस सांसद मानते हुए कांग्रेस ने पप्पू यादव को अपने साथ गिन लिया है। यह गिनती भी किसी और ने नहीं, बल्कि बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने की है। अखिलेश सिंह समेत कांग्रेस के कई नेता पप्पू यादव की कांग्रेस में एंट्री के खिलाफ बताए जाते थे और जब प्रदेश अध्यक्ष की दखल के बावजूद पप्पू यादव ने पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने की जिद नहीं छोड़ी तो पार्टी ने बाकायदा राष्ट्रीय प्रवक्ता को पटना बुलवाकर प्रेस कांफ्रेंस कराते हुए कहा था कि पप्पू यादव ने कांग्रेस की सदस्यता नहीं ली थी। वह तो कांग्रेस मुख्यालय चाय-नाश्ता करने आए थे।

विज्ञापन


पप्पू यादव की सीट जोड़कर हमलोगों ने 10 सीटें जीतीं
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि लोकसभा का परिणाम अपेक्षा के अनुरूप तो नहीं आया लेकिन पिछली बार हमलोग एक सीट जीते थे। इस बार तीन सीट जीते हैं। महागठबंधन नौ सीट जीत और पप्पू यादव की पूर्णिया सीट को जोड़ दें तो 10 सीट जीते हैं। भाजपा 17 में से 12 और नीतीश कुमार की पार्टी 16 में 12 पर आ गई। हमने पहले ही कहा था कि एग्जिट पोल्स एक धोखा है। चुनाव परिणाम के बाद सबका पोल खुल गया। 
विज्ञापन


पहली बार देश में 270 का आंकड़ा नहीं छू पाए पीएम मोदी
अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हम सभी कार्यकर्ता और नेताओं को धन्यवाद देते हैं। पीएम मोदी को पहली बार देश में 270 का आंकड़ा नहीं छू पाए और बाहर से जुगाड़ कर सरकार बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जनता ने उन्हें आईना दिखाने का काम किया है। कुछ जगहों पर गड़बड़ियां हुई है। उनलोगों ने दूसरे पार्टी की मदद की। पार्टी में रहकर इधर-उधर करना पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी। महागठबंधन के सभी साथियों को मैं शुभकामना देता हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed