बिहार: 'शायद इससे हमारे पाप कम हो जाएं' बोल चोरों ने दो साल बाद लौटाईं अष्टधातु की मूर्तियां
लोगों का कहना है, 'चोरों को मालूम है कि भगवान उनके कुकृत्यों का हिसाब लेंगे। ऐसे में चोरों ने अपना पाप कम करने के लिए मूर्तियों को वापस कर दिया।
विस्तार
बिहार के छपरा जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानने के बाद हर कोई हैरान हैं। दरअसल, यहां फतेहपुर सरैया गांव स्थित राम जानकी मठ परिसर से दो साल पहले करोड़ों रुपये की मूर्तियां चोरी हो गई थीं। अब चोरों ने उन मूर्तियों को लौटा दिया। लोगों का कहना है कि चोरों को अपने किए का डर था, जिसके चलते उन्होंने मूर्तियां लौटा दीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने बरामद कीं 50 किलो की मूर्तियां
20 महीने पहले हुई थीं चोरी
2009 में भी चोरी हुई थीं ये मूर्तियां
बता दें कि कथित रूप से करोड़ों रुपये की अष्टधातु से बनी तीन मूर्तियों की चोरी साल 2009 में पुजारी को बंधक बनाकर की गई थी। हालांकि, साल 2012 में इन मूर्तियों को पुलिस ने उत्तर प्रदेश से बरामद कर लिया था, तब से ये मूर्तियां मंदिर के बक्से में बंद थीं। हालांकि, साल 2019 में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर इन मूर्तियों को दोबारा चोरी कर लिया। अब सोमवार (7 जून) रात उन्हें चुपके से मंदिर परिसर में ही फेंककर चले गए।
लोग बोले- पाप कम करने के लिए उठाया कदम
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव के लोगों में हैरानी है। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस को घटनास्थल से एक नोट भी मिला है। इसमें उन्होंने लिखा है कि इस कदम से शायद उनके पाप कम हो जाएं। लोगों का कहना है, 'चोरों को मालूम है कि भगवान उनके कुकृत्यों का हिसाब लेंगे। ऐसे में चोरों ने अपना पाप कम करने के लिए मूर्तियों को वापस कर दिया।