फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Action against SK Singhal by nitish kumar DGP Alok Raj in Bihar Police constable recruitment exam

Bihar Police Constable : सिपाही परीक्षा में गड़बड़ी पर बड़ा अपडेट; तत्कालीन CSBC अध्यक्ष पर होगी कार्रवाई

Fri, 13 Sep 2024 07:26 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 13 Sep 2024 07:26 PM IST
सार

Bihar : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में प्रश्न पत्र वायरल होने के बाद जांच की जिम्मेदारी ईओयू को दी गई। अब ईओयू ने पूर्व डीजीपी एस के सिंघल के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा डीजीपी से की है। 

विज्ञापन
Bihar News : Action against SK Singhal by nitish kumar DGP Alok Raj in Bihar Police constable recruitment exam
एसके सिंघल - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्व डीजीपी एस के सिंगल की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। आर्थिक अपराधी इकाई के एडीजी ने उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की अनुशंसा के लिए डीजीपी को पत्र भेजा है। अब इस मामले में बिहार सरकार और डीजीपी आलोक राज के आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

विज्ञापन


 पूर्व डीजीपी एस के सिंगल की बढ़ सकती है मुश्किलें
दरअसल यह मामला बिहार पुलिस सिपाही भर्ती पेपर लीक मामले से जुड़ा हुआ है। पूर्व डीजीपी एस के सिंघल पर बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दौरान इनकी लापरवाही पायी गई है। यह बात बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा में हुए धांधली की जांच करने वाली टीम ईएओयू का कहना है। ईओयू के अनुसार इस मामले में इनकी भूमिका संदिग्ध पायी गई है, इसलिए अब इनपर कार्रवाई होगी जिसके लिए सरकार और डीजीपी आलोक राज के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। हालंकि इस संबंध में ईओयू एसके सिंघल से कई बार पूछताछ भी कर चुकी है।
विज्ञापन


जानिये क्या है मामला 
 2023 की शुरुआत में बिहार पुलिस परीक्षा सिपाही के 21391 खाली पदों पर बहाली के लिए विज्ञापन संख्या 1/ 2023 के तहत एक नोटिफिकेशन जारी किया गया। फॉर्म भरने के बाद 1 अक्टूबर 2010 को लिखित परीक्षा हुई। लेकिन इस दौरान परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र और उसका जवाब सोशल मीडिया पर पूरे बिहार में वायरल हो गया। अभ्यर्थियों ने इसके विरोध में जमकर हंगामा किया। और फिर परीक्षा कैंसिल कर दी गई। प्रारंभिक जांच और प्राथमिकी के बाद यह मामला सीबीआई और फिर उसे ईओयू को सौंप दिया गया। इस मामले में पूरे बिहार के कई जिलों में कुल 74 केस दर्ज किए गए। उस समय केंद्रीय चयन परिषद सिपाही भर्ती के तात्कालिक अध्यक्ष पूर्व डीजीपी एसके सिंगल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed