{"_id":"66d53f7c6363eb8ff905a9f5","slug":"bihar-news-accident-in-rohtas-three-friends-died-huge-collision-between-two-bikes-on-the-road-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : रोहतास में भीषण हादसा, तीन दोस्तों की मौत; रोड पर दो बाइक में जबरदस्त टक्कर के बाद ऐसा हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : रोहतास में भीषण हादसा, तीन दोस्तों की मौत; रोड पर दो बाइक में जबरदस्त टक्कर के बाद ऐसा हुआ
Mon, 02 Sep 2024 10:00 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: आदित्य आनंद
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:00 AM IST
सार
हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक पर सवार लोग जमीन पर गिर गए। इसमें से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास में भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों दोस्त थे। वहीं दो युवकों की हालत गंभीर है। दोनों का इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना रोहतास थानाक्षेत्र के समहुता गांव के पास की है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
दोनों बाइक पर सवार लोग जमीन पर गिर गए
स्थानीय लोगों का कहना है कि तीनों दोस्त रविवार मध्य रात्रि बाइक से बाहर से घर लौट रहे थे। अचानक बगल से दूसरी बाइक आ गई। जब तक दोनों बाइक सवार संभल पाते तब तक दोनों गाड़ी के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों बाइक पर सवार लोग जमीन पर गिर गए। इसमें से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं एक ने अस्पताल ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
तीन युवकों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई
पुलिस का कहना है कि मरने वाले तीनों युवकों की पहचान तिलौथू थानाक्षेत्र के बाबूगंज के रहने वाले रजनीश कुमार, पंकज कहार तथा लखन चौधरी के रूप में हुई है। वहीं घायल छोटेलाल एवं बिट्टू कुमार को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंचकर डेड बॉडी का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम कर कर परिजनों को सौंप दी है।
विज्ञापन