फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: ACB raided from Aurangabad to Ranchi in corruption case, know what is the whole matter, Jharkhand

Bihar News: भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी ने बिहार से लेकर झारखंड तक की छापेमारी, जानिए क्या है पूरा मामला

Wed, 22 Jan 2025 06:16 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 22 Jan 2025 06:16 PM IST
सार

झारखंड से आई एसीबी की टीम ने औरंगाबाद के बेनीगंजहर पहुंचते ही पहले एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों की व्यक्तिगत तलाशी ली। इसके बाद घर में तलाशी और कागजात खंगाले।

विज्ञापन
Bihar News: ACB raided from Aurangabad to Ranchi in corruption case, know what is the whole matter, Jharkhand
छापेमारी करने पहुंची एसीबी की टीम। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

भ्रष्टाचार के एक मामले में झारखंड पुलिस की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को बिहार के औरंगाबाद से लेकर रांची (झारखंड) तक छापेमारी की। एसीबी की अलग-अलग चार टीमों ने एक साथ औरंगाबाद के नबीनगर में टंडवा थाना के बेनीगंजहर, झारखंड की राजधानी रांची के टैगोर हिल रोड स्थित एक आवास, नामकुम के अंचल अधिकारी के कार्यालय और गुमला में अलग-अलग साथ चार ठिकानों पर की। जिन ठिकानों पर छापेमारी की गई, वह सभी झारखंड के रांची जिले के नामकुम अंचल कार्यालय के राजस्व कर्मचारी  राजेश कुमार से जुड़े है। राजेश बिहार के औरंगाबाद जिले के नबीनगर प्रखंड में टंडवा थाना क्षेत्र के बेनीगंजहर गांव के निवासी है। वर्तमान में वह रांची के नामकुम अंचल में राजस्व कर्मचारी है।

विज्ञापन


बेनीगंजहर में एसीबी ने इस तरह की छापेमारी
झारखंड से आई एसीबी की टीम ने औरंगाबाद के बेनीगंजहर पहुंचते ही पहले एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों की व्यक्तिगत तलाशी ली। इसके बाद घर में तलाशी और कागजात खंगाले। इस दौरान एसीबी की टीम ने पूरे घर की सघन तलाशी ली और घर मे रखे मिले सभी दस्तावेजो की जांच की। जांच के दौरान राजेश के मिले कुछ कीमती सामग्रियों के मूल्य का आंकलन भी किया गया। दरअसल राजेश कुमार रांची के नामकुम अंचल में राजस्व कर्मचारी हैं और उनपर भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच चल रही है। इसी वजह से एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम यहां जांच करने आई। 
विज्ञापन


रांची और गुमला में भी हुई छापेमारी
एसीबी की टीम ने झारखंड के रांची के नामकुम सीओ ऑफिस में भी छापेमारी की है। वहां से कई कागजात जब्त किए गए हैं। साथ ही रांची के टैगोर हिल रोड के अनन्या अपार्टमेंट के पहले माले पर स्थित राजेश कुमार के आवास और गुमला स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई है। सभी जगह से कई कागजात जब्त किए गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ मुंशी राम से जुड़ा है मामला
मिली जानकारी के मुताबिक राजस्व कर्मचारी सह राजस्व उप निरीक्षक राजेश कुमार रांची सदर सह नामकुम अंचल के सीओ मुंशी राम के बेहद करीबी बताए जाते है। दरअसल सीओ मुंशी राम को पिछले दिनों एसीबी ने रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया था। मामले की तफ्तीश के दौरान राजेश कुमार की संलिप्तता भी मुंशी राम से जुड़े भ्रष्टाचार में सामने आई थी।  इसी के बाद बुधवार की सुबह 6 बजे से ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम एक साथ औरंगाबाद, रांची और गुमला में छापेमारी कर रही है।  

सीओ को एसीबी ने रंगेहाथ रिश्वत लेते किया गया था गिरफ्तार
गौरतलब है कि रांची सदर सीओ मुंशी राम को एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। मुंशी राम ने रांची के रहने वाले एक व्यक्ति से उसकी जमीन की मापी को लेकर 37 हजार की रिश्वत मांगी थी। इसे लेकर पीड़ित ने मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो में की थी। मामले की तफ्तीश के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने तीन जनवरी को रांची के कचहरी स्थित मुंशी राम के कार्यालय में छापेमारी की और उन्हें 37 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने मुंशी राम के घर पर भी छापेमारी की थी, जहां से 11 लाख 42 हजार की नगदी बरामद हुई थी। इसी मामले में राजेश कुमार का जुड़ाव पाए जाने पर एसीबी ने यह छापेमारी की। 


रेड कंप्लीट होने पर मिलेगी विस्तृत जानकारी
झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता ने दूरभाष पर बताया कि भ्रष्टाचार के मामले में राजेश कुमार के चार ठिकानों पर एसीबी की टीम द्वारा एक साथ छापेमारी की जा रही है। छापेमारी में कुछ दस्तावेज मिले है। अभी छापेमारी जारी है। इस कारण छापेमारी की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही मामले की विस्तृत जानकारी दी जा सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed