{"_id":"667e336eee5f88cf2a0f3b6c","slug":"bihar-news-a-young-man-killed-his-wife-and-son-in-jamui-both-of-them-were-killed-for-not-getting-dowry-2024-06-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : युवक ने पत्नी और बेटे की कर दी हत्या; इस काम के लिए पैसे मांग रहा था, नहीं मिलने पर दोनों को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : युवक ने पत्नी और बेटे की कर दी हत्या; इस काम के लिए पैसे मांग रहा था, नहीं मिलने पर दोनों को मार डाला
Fri, 28 Jun 2024 09:22 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 28 Jun 2024 09:22 AM IST
सार
झाझा डीएसपी राकेश रंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि पराची गांव में युवक ने अपनी पत्नी और पुत्र को हत्या कर दी। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जमुई में सनकी युवक ने अपनी पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। कारण बस इतना था कि वह वह घर की ढलाई के लिए अपने ससुराल वालों से पैसे मांग रहा था। नहीं मिलने पर पत्नी और बेटे को गला दबाकर हत्या कर दी। घटना चकाई थाना क्षेत्र के परांची गांव की है। गुरुवार की देर रात सनकी युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय लोगों को हुई तो घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
इधर, सूचना मिलती ही चकाई थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मां- बेटे की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि आरोपी पति महेश दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान चकाई थाना क्षेत्र के परांची गांव निवासी महेश दास की 30 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी और उसके 7 वर्षीय पुत्र ऋतिक राज के रूप में हुई है। घटना को लेकर झाझा डीएसपी राकेश रंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि पराची गांव में युवक ने अपनी पत्नी और पुत्र को हत्या कर दी। पुलिस आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
मेरी बेटी और नाती की हत्या कर दी
वहीं मायके वालों ने दामाद महेश दास पर हत्या का आरोप लगाया है। मृत सुनीता की मां मोना देवी ने बताई कि उसके दमाद महेश दास घर की ढलाई करने के लिए रुपया मांग रहा था। रुपया की मांग पूरी नहीं होने पर उसने मेरी बेटी और नाती की हत्या कर दी है। मोना देवी ने बताया कि बीते बुधवार यानी 26 जून को ही मृतका अपने मायके बिचकोड़वा थाना क्षेत्र के बीचगढा गांव से ससुराल परांची गांव आयी थी। जहां पैसे मांगने को लेकर गुरुवार की देर रात महेश दास ने पत्नी सुनीता देवी को चाकू मार कर और पुत्र रितिक राज को गला दबाकर हत्या कर दिया।