फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: A vault was found while digging the ground in Motihari

Motihari: जमीन खुदाई में मिली तिजोरी, प्रशासन ने कटवाया ताला…अंदर से निकले चांदी के सिक्के और बंदूक की बट

Thu, 22 Aug 2024 11:17 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 22 Aug 2024 11:17 AM IST
सार

Motihari: मोतिहारी जिले के मधुबन पुरानी बाजार के पास गृह निर्माण के दौरान जमीन खुदाई के दौरान एक तिजोरी मिली। तिजोरी मिलने की खबर फैलते ही इसको देखने के लिए लोगों में काफी उत्सुकता बन गई। इधर, सूचना पर स्थानीय पुलिस अंचलाधिकारी की उपस्थिति में तिजोरी को थाने लेकर पहुंची।

विज्ञापन
Bihar News: A vault was found while digging the ground in Motihari
जमीन से निकला संदूक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी में जमीन की खुदाई जेसीबी से कराई जा रही थी। वहां खुदाई कर वहां के सामान जेसीबी चालक के द्वारा पावर सबस्टेशन के पीछे फेंके जा रहे थे। इसी दौरान उक्त पुरानी धातु की बंद पेटी भी खुदाई के दौरान निकली। पेटी निकलने की सूचना पर इसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन


उक्त पेटी को स्थानीय गणमान्य लोगों के द्वारा डाकबंग्ला चौक के बगल के एक आवासीय परिसर में ले जाकर रखा गया। इसकी सूचना पर पुलिस की 112 व मधुबन पुलिस वहां पहुंची और थानाध्यक्ष संजीव मौवार व सीओ रागिनी कुमारी गुप्ता के द्वारा उक्त तिजोरी को थाने लाया गया है। उक्त बंद पेटी को पकड़ीदयाल एसडीएम अविनाश कुमार की देखरेख में गैस कटर से काटा गया। इसके अंदर पुराने कागजात, पुराने सिक्के, बंदूक का एक बट, चांदी का सिक्का पाया गया है।
विज्ञापन

 
अब इसमें प्राप्त कागजात व पुराने सिक्कों की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद कागजातों से महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की संभावना है। साथ ही सिक्के के निर्मित धातु का ज्ञान भी मिल सकेगा। इस पेटी का मिलना मधुबन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed