फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: A moving car caught fire in Fatuha, Patna, four youths saved their lives by jumping

Bihar News: चलती कार में लगी भीषण आग, चार युवकों ने कूदकर बचाई जान; पूरी तरह जल गई गाड़ी

Sun, 20 Oct 2024 10:23 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 20 Oct 2024 10:23 AM IST
सार

बाइपास थाना प्रभारी ने बताया कि कार में सवार सभी युवक सुरक्षित हैं। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात बताई जा रही है। अग्निशमन दस्ते की मदद से आग पर काबू पा लिया गया लेकिन कार पूरी तरह जल गई। 

विज्ञापन
Bihar News: A moving car caught fire in Fatuha, Patna, four youths saved their lives by jumping
चलती कार में लगी आग (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना से फतुहा के करौटा जा रही एक चलती कार में शनिवार की देर रात अचानक बाइपास थाना क्षेत्र के पैजावा के पास आग लग गई। कार में आग लगते ही कार के अंदर बैठे चार युवको ने सड़क के किनारे गाड़ी खड़ी की और आनन-फानन में गाड़ी से कूद कर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना अग्नि दस्ते को दी। सूचना मिलने के बाद अग्नि दस्ते की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस बीच कार पूरी तरह जलकर नष्ट हो गई।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि करौटा निवासी चार युवक पटना आए थे। इस बीच शनिवार की देर रात वह सभी वापस कार से करौटा लौट रहे थे।

सभी चार युवक गाड़ी से बाहर निकले
बताया जा रहा है कि जैसे ही कार बाइपास थाना के पैजावा महिंद्रा शोरूम के पास पहुंची। कार के आगे का वाइपर अचानक चलना शुरू हो गया। वाइपर को बंद करने का प्रयास किया गया लेकिन वाइपर बंद नहीं हुआ। कार चला रहे एक युवक ने कार में ब्रेक लगाने की कोशिश की तो वह भी नहीं लगा। इस बीच कार के आगे के भाग से अचानक तेजी से धुआं निकलना शुरू हो गया। कार से धुआं निकलता देख कार चला रहे युवक ने जल्दी से गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ा कर दी। सीट बेल्ट खोलकर सभी चार युवक गाड़ी से बाहर निकले। इस बीच गाड़ी में धुआं चारों तरफ से भर गया और कार धू-धू कर जलने लगी। वहां उपस्थित लोगों ने इसकी सूचना बाइपास थाने को दी।
विज्ञापन


शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग
कार में सवारी युवक कृष्ण मोहन सिंह ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा कार के आगे के भाग में किसी हिस्से में शॉर्ट सर्किट लग गई होगी। इस कारण कार में आग लग गई।  उन्होंने बताया कि उनके अलावा कार में शशि रंजन, शुभम कुमार एवं मुकुल कुमार सवार थे। सभी युवक सुरक्षित कार से बाहर निकल गए। बाइपास थाना प्रभारी ने बताया कि कार में सवार सभी युवक सुरक्षित हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि कार में रखे गए मोबाइल, कार के सभी कागजात जलकर नष्ट हो गए। आग लगी के कारण आवागमन कुछ देर के लिए बाधित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed