फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: A minor and a woman died due to mudslide in Supaul.bihar police

Bihar News : मिट्टी धंसने से नाबालिग और महिला सहित दो की मौत, गांव में मचा कोहराम

Fri, 17 May 2024 03:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 17 May 2024 03:11 PM IST
सार

Bihar : कई महिलाएं घरेलु कार्य के लिए चिकनी मिट्टी काट रही थी। तभी  अचानक मिट्टी का धंसना गिरने लगा, जिसमें नाबालिग सहित दो लोगों की मौत हो गई। आसपास मौजूद अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीण जुटे और फिर काफी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Bihar News:  A minor and a woman died due to mudslide in Supaul.bihar police
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सुपौल में मिट्टी धंसने से एक महिला और एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। घटना निर्मली थाना क्षेत्र अंतर्गत जरौली गांव की है। मृतका की पहचान निर्मली थाना क्षेत्र अंतर्गत जरौली गांव निवासी अमृता देवी (35) और प्रीति कुमारी (17) के रूप में हुई है। मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मिटटी काटने के दौरान हुआ हादसा 
घटना के संबंध में स्थानीय ओम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को तिलयुगा नदी के किनारे 10 से 15 महिलाएं घरेलु कार्य के लिए चिकनी मिट्टी काट रही थी। इसी दौरान अचानक मिट्टी का धंसना गिरने लगा, जिससे अमृता और प्रीटी मिट्टी के नीचे दब गई। मिटटी धंसते ही आसपास मौजूद अन्य महिलायें शोर मचने लगी। उनके चीखने चिलाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग उधर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में कई ग्रामीण वहां जमा हो गये और फिर स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद दोनों को मिटटी से  बाहर निकाला। ग्रामीणों ने दोनों को मिटटी से बाहर निकाल कर निर्मली अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दोनों को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम कराने के लिए परिजन नहीं हो रहे थे तैयार 
मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर के सभी सदस्यों का अस्पताल परिसर में रो रो कर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना निर्मली थाने की पुलिस को दी। घटना की सूचना पर निर्मली थाने की पुलिस भी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंची। स्थानीय लोगों का कहना है कि परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। काफी मशक्कत के बाद पुलिस के काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन पोस्टमार्टम करने के लिए तैयार हुए। निर्मली थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा जरूरी कानूनी कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed