{"_id":"66900d31b341323b0708e16e","slug":"bihar-news-a-massive-fire-broke-out-between-two-buildings-in-front-of-bihar-legislative-assembly-gardanibag-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार विधानसभा से 200 मीटर दूर दो अपार्टमेंट के बीच लगी भीषण आग, 10 सिलेंडर ब्लास्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार विधानसभा से 200 मीटर दूर दो अपार्टमेंट के बीच लगी भीषण आग, 10 सिलेंडर ब्लास्ट
Thu, 11 Jul 2024 10:19 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 11 Jul 2024 10:19 PM IST
सार
Bihar : बिहार विधानसभा से 200 मीटर दूर सामने दो अपार्टमेंट के बीच भयानक आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी मच गई। पुलिस ने अपार्टमेंट और आसपास के घरों को खाली करवा दिया।
विज्ञापन
विधान सभा के सामने लगी भयंकर आग
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में भीषण आग लग गई है। गुरुवार रात अगलगी के बाद अफरातफरी मच गई। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती तबतक आग पूरी तरफ फैल गई। यह आग विधानसभा से करीब 200 मीटर दूर भिखारी ठाकुर पुल के बगल में अंबेडकर आवास के दो अपार्टमेंट के बीच में लगी है। हादसे के बाद दोनों अपार्टमेंट और आसपास के घरों को खाली करवाया जा चुका है। तंग गली होने फायर ब्रिगेड की टीम अंदर नहीं पहुंच पाई। इसके बाद पाइप बिछाकर आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है। आसपास के लोग भी फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाने में जुटी है।
विज्ञापन
एक-एक कर 10 छोटे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए
बताया जा रहा है कि खाना बनाने के दौरान झोपड़पट्टी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने आसपास की 50 झोपड़ियों को आग ने अपनी जद में ले लिया। इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गय। एक-एक कर 10 छोटे सिलेंडर ब्लास्ट हो गए। बताया जा रहा है कि एक मंदिर भी आग की चपेट आ गया।
विज्ञापन
कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया
लोगों ने बताया कि आग लगते ही हमलोगों ने आग पर काबू पाने की काफी कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। गर्दनीबाग और डायल 112 की टीम की मदद से फायर ब्रिगेड की टीम बड़ी और छोटी गाड़ियां लेकर पहुंची। काफी देर तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन