{"_id":"67fe5b1bff6ccafb8a046478","slug":"bihar-news-70th-combined-main-written-examination-announced-bpsc-update-2025-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए बीएपीएससी ने जारी किये निर्देश, यह कराना जरुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए बीएपीएससी ने जारी किये निर्देश, यह कराना जरुरी
Tue, 15 Apr 2025 06:41 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 15 Apr 2025 06:41 PM IST
सार
Bihar : एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा की तारीख घोषित कर दी गई है। बीपीएससी ने मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र वेबसाईट पर 12 अप्रैल से अपलोड कर दिया गया है।
विज्ञापन
बीपीएससी
- फोटो : Fb (@Bpsc बिहार लोक सेवा आयोग)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर बीपीएससी ने नया अपडेट जारी किया है। परीक्षा 26 अप्रैल, 29 अप्रैल और 30 अप्रैल को होनी है।
विज्ञापन
इस खबर को भी पढ़िए -Bihar: डिप्टी सीएम विजय सिन्हा बोले- खत्म हो जाएगी भ्रष्टाचार-परिवारवाद की राजनीति, NDA को मिलेगा पूर्ण बहुमत
विज्ञापन
बीपीएससी ने जारी किये निर्देश
बीपीएससी ने निर्देश जारी किया है कि 26 अप्रैल को सामान्य अध्ययन -प्रथम पत्र की परीक्षा होगी, जिसमें उम्मीदवार साधारण कैलकुलेटर का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन 29 अप्रैल के प्रथम पाली में आयोजित होने वाली ऐच्छिक विषय की परीक्षा वस्तुनिष्ठ (Objective) में किसी भी प्रकार के कैलकुलेटर का प्रयोग वर्जित होगा। पुनः 30 अप्रैल को वित्तीय प्रशासनिक पदाधिकारी के वैकल्पिक विषय-गणित एवं सांख्यिकी की परीक्षा होगी, जिसमें उम्मीदवार Scientific Calculator का प्रयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा का कहना है कि एकीकृत 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा के अभ्यर्थियों का उनके द्वारा ऑनलाईन आवेदन में अपलोड किये गये फोटो एवं हस्ताक्षर का ईमेज अस्पष्ट या अपठनीय या रिक्त है, तो वैसे अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक को संबंधित कागजात / साक्ष्य 25 अप्रैल को देना होगा।
1. अभ्यर्थी आयोग के वेबसाईट https://bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध घोषणा पत्र को पूर्णरूप से भरकर उनके निर्दिष्ट स्थान पर किसी राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित रंगीन फोटो चिपकाऐंगे एवं निर्दिष्ट स्थान पर अपना हस्ताक्षर हिन्दी एवं अंग्रेजी में करेंगे।
2 राजपत्रित पदाधिकारी से अभिप्रमाणित दो रंगीन फोटो में से एक फोटो अभ्यर्थी अपने ई-प्रवेश पत्र में निर्दिष्ट स्थान के बगल में चिपकाएँगे। दूसरा फोटो ई-प्रवेश पत्र के कार्यालय प्रति में संबंधित परीक्षा पर केन्द्राधीक्षक के समक्ष चिपकाएँगे।
3. अभ्यर्थी पहचान के लिए ऑनलाईन आवेदन में दर्ज किये गये पहचान पत्र के रूप में आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस लाना सुनिश्चित करेंगे।
4. केन्द्राधीक्षक द्वारा अभ्यर्थी से प्राप्त उपर्युक्त सभी कागजातों एवं फोटो का मिलान / सत्यापन करने के पश्चात ही उन्हें अपने परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में सम्मिलित होने की अनुमति दी जायेगी।