फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : 41 teachers declared ineligible in Saran education minister cm nitish kumar

Bihar News : बिहार में एक साथ 41 शिक्षक अभ्यर्थियों पर गिरेगी गाज, नौकरी से होंगें बेदखल, जानिए क्या है वजह

Sat, 17 Aug 2024 06:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सारण Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sat, 17 Aug 2024 06:43 PM IST
सार

Bihar : राजद के साथ वाली नीतीश सरकार में 2 लाख शिक्षकों की बहाली की गई। उस बहाली में बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थी भी शिक्षक बने। अब बिहार के एक जिले में वर्ग एक से आठ तक के 41 शिक्षकों को अयोग्य घोषित किये गए हैं। 

विज्ञापन
Bihar News : 41 teachers declared ineligible in Saran education minister cm nitish kumar
जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जारी की सूची। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

सारण में वर्ग एक से आठ तक के लगभग 41 अध्यापकों को अयोग्य घोषित किया गया है। बिहार पब्लिक सर्विस कमीशन (बीपीएससी) द्वारा आयोजित टीआरई वन और टू के लगभग तीन दर्जन से अधिक विद्यालयों के अध्यापकों से ज़बाब तलब किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी का कहना है कि यह सभी शिक्षक बिहार के नहीं हैं, बल्कि पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताई वजह 
 जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर और स्थापना डीपीओ धनंजय कुमार पासवान के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी आदेश में जिले के विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित 41 सहायक अध्यापकों की सूची जारी की गई है। उसमें कहा गया है कि पटना उच्च न्यायालय में दायर याचिका व अन्य में पारित आदेश के आलोक में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने बिहार लोक सेवा आयोग के विज्ञापन संख्या में अनुशंसित विद्यालय के अध्यापकों द्वारा पदस्थापन के उपरांत संबंधित विद्यालय में योगदान किया गया है। हालांकि जवाब में पूछे गए विद्यालय अध्यापकों द्वारा उपस्थापित शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्रों के अवलोकन से स्पष्ट है कि उनकी योग्यता विद्यालय अध्यापक के लिए समुचित नहीं है। इसलिए सभी विद्यालय अध्यापकों को आदेश दिया जाता है कि पत्र प्राप्ति के साथ ही नियुक्ति के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आहूत केंद्रीय शिक्षक पात्रता की अधिसूचना में स्पष्ट है कि सामान्य श्रेणी की अभ्यर्थियों को 60 प्रतिशत या अधिक अंक प्राप्त करने पर उन्हें योग्य घोषित किया जाएगा। इस बारे में स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के साथ कार्यालय को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। उक्त संबंध में अपना स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के साथ उपरोक्त बिंदुओं पर साक्ष्य सहित कार्यालय को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराया जाए। इस संबंध में  जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर का कहना है कि इस संबंध में संबंधित प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी और प्रधानाध्यापकों को पत्र भेज दिया गया है, ताकि ससमय उसका तामिला कराया जा सके।
विज्ञापन

उन शिक्षक अभ्यर्थियों की सूची देखने के लिए यहां करें क्लिक। दूसरी सूची देखने के लिए यहां करें क्लिक। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed