फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News 40 houses burnt to ashes due to fire in Chhatneshwar of Warisnagar in Samastipur

Bihar News: समस्तीपुर में वारिसनगर के छतनेश्वर में आग लगने से 40 घर जलकर राख, एक व्यक्ति जिंदा जला

Thu, 06 Apr 2023 09:16 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 06 Apr 2023 09:16 PM IST
सार

बिहार के समस्तीपुर जिले में गुरुवार को आग लग गई। आग लगने से एक व्यक्ति जिंदा जल गया और 40 घर से अधिक आग में जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन
Bihar News 40 houses burnt to ashes due to fire in Chhatneshwar of Warisnagar in Samastipur
40 से अधिक घर जले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले में अग्नि देव का तांडव जारी है। गुरुवार को ताजा मामला जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र के छतनेश्वर गांव से आया है। दोपहर हुई भीषण आग लगी कांड में 40 से अधिक घर जलकर राख हो गए। वहीं, इस घटना में एक व्यक्ति जिंदा जल गया। 

विज्ञापन


मृतक की पहचान गांव के मोहम्मद अफजल 55 साल के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर जिला मुख्यालय समस्तीपुर के अलावा वारिसनगर कल्याणपुर से पहुंची अग्निशमन की टीम ने करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में करीब 50 लाख से अधिक की संपत्ति के जलकर नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब तीन बजे अचानक छतनेश्वर गांव के वार्ड 3 और 4 में अचानक आग पकड़ लिया, जिस कारण गांव के मोहम्मद कलीम, मोहम्मद सलीम अली अहमद, काली बुआ, शंकर पासवान, मोहम्मद निजाम, मोहम्मद छोटू समेत 40 से अधिक लोगों का घर जलकर राख हो गया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि कोई संभाल भी नहीं पाए। आग के बीच घीर जाने के कारण बीमार मोहम्मद अफजल की मौत जलकर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


चार थाने की दमकल टीम पहुंची...
तेज पछुआ हवा के कारण आग इतनी बेकाबू हो गई थी कि स्थानीय ग्रामीणों के लाख प्रयास के बावजूद इस पर काबू पाया नहीं जा सका। वारिसनगर से पहुंची दमकल टीम अपने को कमजोर महसूस कर रही थी, जिसके बाद जिला मुख्यालय को सूचना दी गई। बाद में जिला मुख्यालय से बड़ी गाड़ी को भेजा गया। वहीं, वारिसनगर से भी एक वाहन को मंगाया गया, तब जाकर करीब तीन घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।


स्थानीय सीओ ने क्या कहा...
वारिसनगर के सीओ रंजन कुमार दिवाकर ने बताया कि घटना की जानकारी के बाद वह मौके पर पहुंचे हैं। नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। कुल कितने घर जले हैं, इसकी भी लिस्ट बनाई जा रही है। प्रभावित परिवारों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा राशि दी जाएगी। उधर, घटनास्थल पर थाना अध्यक्ष संतोष कुमार के अलावा प्रखंड के कई प्रशासनिक पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed