फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Mother, daughter and son died in Nalanda, woman committed suicide; Bihar Police

Bihar News: घर मिली मां-बेटी और बेटे की लाश; पुलिस बोली- दोनों बच्चों की हत्या कर फंदे से झूल गई महिला

Sun, 18 Aug 2024 11:20 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 18 Aug 2024 11:20 AM IST
सार

Nalanda News: घर में ही मां, बेटी और बेटे की लाश मिली। तीनों के गले पर काले निशान मिले। इधर घटना के बाद से महिला का पति फरार है। मायके वाले उसपर ही हत्या का आरोप लगा रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar News: Mother, daughter and son died in Nalanda, woman committed suicide; Bihar Police
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

नालंदा में दिलदहला देने वाली घटना हुई है। परिवार के तीन लोगों की लाश मिली। तीनों के गले पर जख्म के निशान हैं। पुलिस को आशंका है कि महिला ने पहले बेटे और बेटी को फांसी लगाकर मार डाला फिर खुद आत्महत्या कर लिया। घर के बाद से महिला का पति भी फरार है। महिला के मायके वाले उसपर ही तीनों की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई। पुलिस ने एफएसएल की टीम को भी जांच के बुलाया है। पुलिस ने मरने वालों की पहचान  हिलसा थाना क्षेत्र के भट्ठबीघा गांव निवासी जितेंद्र यादव की सरिता देवी (35) उनकी बेटी प्रिया कुमारी (10) और बेटा प्रिंस कुमार (12) के रूप में की गई है। त

विज्ञापन


पति और पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा था
बताया जा रहा है कि सरिता देवी का मायका नालंदा जिला के पीर बीघा ओपी अंतर्गत पीर वीघा में है। करीब 15 साल पूर्व शादी हुई थी। घर में पति पत्नी दो बच्चों के अलावा जितेंद्र यादव का बड़ा भाई रहता है। जिसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह भी इस घटना के बाद फरार है। पति खेती बाड़ी का काम करता है। लोगों का कहना है कि पति और पत्नी में काफी दिनों से विवाद चल रहा था। लोग जितेंद्र पर ही तीनों की हत्या की आशंका जता रहे हैं। 
विज्ञापन


पति की तलाश में छापेमारी चल रही है
हिलसा डीएसपी सुमित कुमार ने बताया कि सुबह करीब 9:00 बजे घटना की जानकारी प्राप्त हुई। इसके बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जहां देखा कि महिला फंदे से लटकी हुई एवं दो बच्चे फर्श पर पड़े हुए हैं। जिनके गले में काले निशान हैं। प्रतीत हो रहा है कि उनकी गला दबाकर हत्या किया गया है।  प्रारंभिक जांच में पता चला कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता था। सुबह पति खेत पर चला गया था। उसी क्रम में महिला द्वारा यह घटना की गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर अनुसंधान कर रही है। एफएसएल की टीम को बुलाया गया एवं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बिहार से सदर अस्पताल भेजा जा रहा है। परिजन के द्वारा पति पर हत्या का आरोप लगाया जा रहा है। फिलहाल पति फरार है। उसकी तलाश में छापेमारी चल रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed