{"_id":"613f7baef00fd47df00cbf17","slug":"bihar-news-3-children-died-in-gas-cylinder-explosion-in-muzaffarpur-mother-badly-scorched","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: मुजफ्फरपुर में गैस सिलेंडर फटने से तीन बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: मुजफ्फरपुर में गैस सिलेंडर फटने से तीन बच्चों की मौत, मां की हालत गंभीर
Mon, 13 Sep 2021 09:56 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 13 Sep 2021 09:56 PM IST
सार
खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को मीनापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
तीन बच्चो की मौत (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सोमवार रात गैस सिलेंडर फटने से तीन बच्चों की मौत हो गई। बच्चे की मां बुरी तरह से झुलस गई है। गंभीर स्थिति में उसका इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना मीनापुर प्रखंड के नंदना गांव की बताई जा रही है। नंदना गांव के मुखिया कृष्णकुमार मुन्ना ने तीनों बच्चों की मौत की पुष्टि की है।
विज्ञापन
मृतकों में दीपासी कुमारी (6 साल), अजीत कुमार (ढाई साल) और विवेक कुमार (डेढ़ साल) शामिल है। हादसे में शोभा देवी (27 वर्ष) का एसकेएमसीएच में इलाज चल रहा है। पीड़िता के पति अशोक साह दिल्ली में मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। हादसे के वक्त वे घर पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खाना बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर फटने से यह हादसा हुआ। इसके बाद आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को मीनापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। एसकेएमसीएच पहुंचने के दौरान ही एक बच्चे की मौत हो गई। जबकि, दो अन्य बच्चों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस घटना की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन