{"_id":"6555ff7847967c9e930262ef","slug":"bihar-news-17-year-old-boy-attempted-suicide-in-nalanda-mother-scolded-him-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : 17 साल के लड़के ने किया सुसाइड का प्रयास, मां ने लगाई थी फटकार तो जान देना चाह रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : 17 साल के लड़के ने किया सुसाइड का प्रयास, मां ने लगाई थी फटकार तो जान देना चाह रहा था
Thu, 16 Nov 2023 05:09 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 16 Nov 2023 05:09 PM IST
सार
किशोर की चाची ने बताया कि वह अंडा लेकर घर आया था। इसे पकाने के लिए किचेन में गया। जहां अंडा गिरकर जमीन पर फूट गया। इसके बाद उसकी मां ने उसे फटकार लगा दी।
विज्ञापन
किशोर को अस्पताल लेकर पहुंचे परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा में गुरुवार को 17 साल के लड़के ने खुदकुशी करने की कोशिश की। वह अपनी मां की फटकार से इतना आहत हो गया कि फांसी लगा खुदकुशी का प्रयास किया। मामला परवलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पवई गांव का है।
विज्ञापन
अंडा गिरकर जमीन पर फूट गया तो मां ने फटकार लगाई
किशोर की चाची ने बताया कि वह अंडा लेकर घर आया था। इसे पकाने के लिए किचेन में गया। जहां अंडा गिरकर जमीन पर फूट गया। इसके बाद उसकी मां ने उसे फटकार लगाई, जिससे किशोर आहत होकर खुद को कमरे में बंद कर लिया और फंदे के सहारे लटक गया। जब वह दर्द से कहराने लगा तो उसकी मां ने आवाज सुनी इसके बाद वह आस पड़ोस के लोगों को दौड़कर बुलाने गई।
विज्ञापन
सदर अस्पताल में चल रहा है किशोर का इलाज
मौके पर जुटे लोगों ने फंदे से किशोर को नीचे उतारा और इलाज के लिए परवलपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां से बेहतर इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक का इलाज बिहारशरीफ सदर अस्पताल में डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।किशोर दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है, वह दो भाइयों में सबसे बड़ा है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन