फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: 16 year old boy murdered in Patna; Went to ask for Goetha for Holika Dahan, killed with knife

Bihar News : पटना में 16 साल के लड़के की हत्या; होलिकादहन के लिए यह चीज मांगने गया था, चाकू गोदकर मार डाला

Mon, 25 Mar 2024 12:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 25 Mar 2024 12:43 PM IST
सार

दीदारगंज थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात होलिका दहन के लिए सामग्री इकट्ठा कर रहे लड़के को चाकू गोदने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन
Bihar News: 16 year old boy murdered in Patna; Went to ask for Goetha for Holika Dahan, killed with knife
क्राइम न्यूज - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

"हे जजमानी तोरा ,सोने के किवाड़ी, घर-घर गोईठा मांगिला"। इस कहावत के साथ पटना सिटी के दीदारगंज में गांव के लड़कों का एक झुंड में होलिका दहन के लिए घर-घर गोईठा की मांग कर रहे थे। तभी अचानक एक घर से एक युवक निकाला और हाथ में चाकू लिए गोइठा मांग रहे एक 16 साल के लड़के को चाकुओं से गोद डाला। घटना के बाद वह फरार हो गया। इतना ही नहीं घायल लड़के के साथ मौजूद अन्य लड़के भी फरार हो गए।

विज्ञापन


अस्पताल में बच्चे ने तोड़ा दम
घटना के बाद इलाके में हड़कंप खून से लथपथ घायल किशोर को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान नाबालिक ने सोमवार की सुबह दम तोड़ दिया। घटना की सूचना गांव में पहुंचते ही पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गया। होली की खुशियां क्षण भर में आंसुओं के सैलाब भी डूब गया।
विज्ञापन


जांच में जुटी पुलिस 
दीदारगंज थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि शनिवार की रात होलिका दहन के लिए सामग्री इकट्ठा कर रहे लड़के को चाकू गोदने की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। उन्होंने होलिका दहन के लिए गोइठे मांगने की बात बताइए है। उन्होंने कहा कि मृत बच्चे की पहचान खासपुर निवासी रितेश कुमार (16) के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अभी तक रितेश कुमार के परिजनों के तरफ से किसी तरह का कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, जिससे चाकू मारने वाले युवक के नाम की स्पष्ट पुष्टि नहीं हो पा रही है। उन्होंने बताया कि आवेदन मिलने के बाद ही पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed