{"_id":"5fb4bf7b8ebc3e9bc567cbaf","slug":"bihar-new-deputy-chief-minister-renu-devi-spoke-about-chhath-festival-politics-should-not-be-on-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर्व को लेकर बोलीं बिहार की नई उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, त्योहार को लेकर ना हो राजनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर्व को लेकर बोलीं बिहार की नई उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, त्योहार को लेकर ना हो राजनीति
Wed, 18 Nov 2020 12:01 PM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 18 Nov 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook/renu devi
देशभर में कोरोना महामारी के बीच छठ पर्व मनाया जाना है। महामारी को देखते हुए कई राज्यों ने सार्वजनिक जगहों पर पूजा करने पर रोक लगा दी है और लोगों से घरों पर ही छठ मनाने को कहा है। वहीं, बिहार की उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा है कि छठ पूजा को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
एक निजी चैनल से बातचीत करते हुए भाजपा नेता रेणु देवी ने कहा कि छठ पूजा को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। छठ पूजा करने वालों को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने-अपने घरों में छठ पूजा करनी चाहिए।
विज्ञापन
दरअसल, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मुंबई में समुद्र तट, नदी और तालाब किनारे छठ पूजा करने पर रोक लगा दी है। शहर के प्राकृतिक जलाशयों के किनारे बड़े पैमाने पर छठ पूजा करने पर रोक लगाने संबंधी आदेश मंगलवार को जारी किए गए। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में छठ पूजा का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं, बिहार की उपमुख्यमंत्री बनाए जाने और इस जिम्मेदारी को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह किसी भी जिम्मेदारी से नहीं डरती हैं। रेणु देवी ने कहा कि हमें काम करने की आदत है। हम अपनी जिम्मेदारी निभाना जानते हैं।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोग जनता के नौकर हैं और जनता हमारी मालिक है। हम अपनी जिम्मेदारी ईमानदारी से निभाएंगे और हमारा प्रयास रहेगा कि राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर किया जाए।