फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Nephew raped 7 months pregnant aunt in Banka, uncle protested and injured her too

Bihar : बांका में 7 माह की गर्भवती चाची से भतीजा ने किया रेप, चाचा ने विरोध किया तो उसे भी घायल किया

Mon, 17 Apr 2023 10:36 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 17 Apr 2023 10:36 AM IST
सार

बांका में गर्भवती महिला के साथ रेप हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह रेप किसी और ने बल्कि उसके भतीजे ने ही की। रविवार को जब वह न्याय की गुहार लगाने  पीड़िता रजौन थाने पहुंची।

विज्ञापन
Bihar: Nephew raped 7 months pregnant aunt in Banka, uncle protested and injured her too
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांका में गर्भवती महिला के साथ रेप हुआ है। चौंकाने वाली बात यह है कि यह रेप किसी और ने बल्कि उसके भतीजे ने ही की। रविवार को जब वह न्याय की गुहार लगाने  पीड़िता रजौन थाने पहुंची। पुलिस वाले उसकी बात सुनकर दंग रह गए। उसने कहा कि जिस भतीजा को वह बेटे समान मानती रही, उसने हैवानियत की। इधर, पुलिस ने महिला की शिकायत पर FIR दर्ज कर लिया। घटना रजौन थाना इलाके के एक गांव की है। 

विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि शनिवार की देर रात उसके पति घर पर नहीं थे। वह एक तिलकोत्सव को लेकर नवादा गए हुए थे। इधर, सुना घर पाकर गांव के ही रिश्ते के भतीजा अचानक उसके घर घुस गया और मारपीट करते हुए उसके साथ रेप किया। इसी बीच पति जब घर लौटे। पत्नी के बेड पर आरोपी को पाया।उसके पति द्वारा विरोध किया गया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी ने पीड़िता के पति को बाएं हाथ के बांह पर काटकर घायल कर लिया। इस वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
विज्ञापन


7 माह की गर्भवती है महिला 
इधर, घरवाले द्वारा हो हल्ला करने पर मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण भी जुट गए। ग्रामीणों के बीच आरोपी एक बार फिर से मारपीट पर उतारू हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी अपराधी किस्म का व्यक्ति है, पूर्व में भी कई बार उक्त व्यक्ति को सामाजिक समझौते के तहत समझाने का प्रयास किया गया है। पीड़िता को एक पुत्र व दो पुत्री है। वर्तमान में उसके गर्भ में भी करीब साढ़े सात माह का एक बच्चा पल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे
इधर, रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले में FIR दर्ज कर लिया गया है। मामले की सत्यता की जांच को लेकर अवर निरीक्षक नीतू प्रिया को घटनास्थल पर भेज कर छानबीन कराते हुए पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए बांका भेजा गया है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज करते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है, जल्द आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed