फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Naxal Organization declared vacancies in Gaya, Poster pasted

बिहार : गया में नक्सली संगठन ने निकाली वैकेंसी, चिपकाए पोस्टर, सर्च ऑपरेशन शुरू

Fri, 30 Nov 2018 02:31 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Updated Fri, 30 Nov 2018 02:31 AM IST
विज्ञापन
Bihar : Naxal Organization declared vacancies in Gaya, Poster pasted

जिले में नक्सली संगठन भाकपा माओवादी ने वैकेंसी निकाली है। नक्सल प्रभावित गुरिया बाजार में पोस्टर चिपकाकर युवाओं से संगठन के पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) में शामिल होने का आह्वान किया गया है। नक्सली पोस्टर के बाद जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन


बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया मिलिट्री कमीशन भाकपा (माओवादी) की ओर से जारी पोस्टर में कहा गया है कि छापामार युद्ध को गति देने के लिए संगठन ने वैकेंसी निकाली है। इसमें जिले के युवा भाग लें। कहा है कि भर्ती के लिए प्रत्येक गांव में स्कूल व सामुदायिक भवन में आवेदन पेटी लगाया जाएगा। इच्छुक युवा पेटी में आवेदन डाल सकते हैं। 
विज्ञापन


नक्सली संगठन की ओर से दो से आठ दिसंबर तक पीएलजीए की 18वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। इसके उपलक्ष्य में ही नक्सलियों ने वैकेंसी निकाली है। एसएसपी राजीव मिश्रा ने बताया कि नक्सल प्रभावित इलाकों में सीआरपीएफ, कोबरा, एसएसबी के साथ 24 घंटे सर्च ऑपरेशन चलाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed