फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: National Electrical Safety Week 2026 begins; emphasis on safety rules news in hindi

Bihar: राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह-2026 की शुरुआत, सुरक्षा नियमों पर जोर; क्या बोले ऊर्जा सचिव?

Mon, 29 Jun 2026 07:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 29 Jun 2026 07:05 PM IST
सार

पटना में राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह-2026 की शुरुआत हुई। ऊर्जा सचिव अजय यादव ने बिजली कर्मियों से सुरक्षा नियम, पीपीई और एसओपी का पालन करने की अपील की। कार्यक्रम में शॉर्ट सर्किट से आग की रोकथाम और सुरक्षित विद्युत उपयोग पर जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।

विज्ञापन
Bihar: National Electrical Safety Week 2026 begins; emphasis on safety rules news in hindi
बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में विद्युत सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए सोमवार से राष्ट्रीय विद्युत सुरक्षा सप्ताह-2026 की शुरुआत हुई। इसका आयोजन बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (बीएसपीएचसीएल) ने विद्युत भवन-3 में किया। इस वर्ष की थीम है, "आज की जागरूकता, कल की सुरक्षा"।

विज्ञापन


कार्यक्रम का उद्घाटन ऊर्जा विभाग के सचिव और बीएसपीएचसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक अजय यादव ने किया। उन्होंने कहा कि बिहार में बिजली उपभोक्ताओं की संख्या करीब 2.20 करोड़ हो गई है और बिजली की अधिकतम मांग 9,000 मेगावाट से ज्यादा पहुंच चुकी है। ऐसे में बिजली व्यवस्था को सुरक्षित बनाए रखना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे काम के दौरान सुरक्षा नियमों (एसओपी) का पालन करें, शटडाउन, अर्थिंग और इंसुलेशन जैसी जरूरी प्रक्रियाएं अपनाएं तथा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई) का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  बेतिया में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, ईंट-पत्थर और हथियारों से हमले का आरोप; जांच में जुटी पुलिस


कार्यक्रम में बिजली कंपनियों के अधिकारियों और विशेषज्ञों ने शॉर्ट सर्किट से होने वाली आग की घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित बिजली उपयोग, आधुनिक सुरक्षा तकनीक और पीपीई के महत्व पर जानकारी दी। साथ ही लोगों से घर और कार्यस्थल पर बिजली का सुरक्षित उपयोग करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

इस अवसर पर ऊर्जा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे, जबकि राज्यभर के अधिकारी और कर्मचारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम से जुड़े। सभी ने विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सुरक्षा मानकों का पालन करने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed